UP Breaking News Live: यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने तय किए दो उम्मीदवार

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

Live Updates
11:10 PM. 30 Jul 22 5:40 PM. 30 Jul

यूपी एमएलसी उपचुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों पर लगी मुहर

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में होने वाले आगामी विधान परिषद उप-चुनाव के लिए दो नामों पर मुहर लगा दी है. यूपी से धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान को यूपी विधान परिषद में पहुंचाने की तैयारी की जा रही है. वहीं, कर्नाटक के लिए बाबूराव चिंचानसूरू का नाम चयनित किया गया है.

8:18 PM. 29 Jul 22 2:48 PM. 29 Jul

प्रयागराज पहुंचे डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज दौरे पर पहुंच गए हैं. यहां वे सर्किट हाउस में नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. यहां से बैठक के बाद शाम 6 बजे चित्रकूट में प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने जाएंगे.

8:18 PM. 29 Jul 22 2:48 PM. 29 Jul

पेट्रोल नहीं देने पर युवक ने की कर्मचारी की पिटाई

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बोतल में पेट्रोल नहीं देने पर एक युवक ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीट दिया. इस मामले में DSP डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि. ‘विकासवीर ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट की. विकासवीर को हमने गिरफ्तार कर लिया है, FIR दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.’

8:18 PM. 29 Jul 22 2:48 PM. 29 Jul

गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश उत्सव में पहुंचे सीएम योगी

लखनऊ के राजभवन में गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश उत्सव मनाया गया. इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन मौजूद रही. इसके अलावा लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहीं. इश मौके पर सीएम योगी ने कहा कि, आज राजभवन में हम सभी को गुरु तेग बहादुर जी महाराज के प्रकाश पर्व के आयोजन का भागीदार बनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है. इस अवसर पर मैं उपस्थित सभी भाइयों-बहनों और प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं.

8:18 PM. 29 Jul 22 2:48 PM. 29 Jul

जौनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मी को मारी गोली

जौनपुर में बाइक सवार दबंग बदमाशों ने बैंक कर्मी को घर के दरवाजे पर गोली मार दी. पुरानी रंजिश में दबंगो ने बैंक कर्मी को घर के सामने गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद दबंग बदमाश बड़े आराम से मौके से फरार हो गए. पूरा मामला लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कछगांव रोड स्थित बंसगोपालपुर पाण्डेयपुर का बताया जा रहा है.

8:18 PM. 29 Jul 22 2:48 PM. 29 Jul

13 IAS और 20 PCS अफसरों के तबादले

यूपी सरकार ने 13 आईएएस (IAS) और 20 पीसीएस (PCS) अफसरों के तबादले किए हैं. इस क्रम में एस राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी (DM) बनाया गया है, जबकि श्रुति को फतेहपुर जिलाधिकारी, रविंद्र कुमार प्रथम को कुशीनगर जिलाधिकारी, अपूर्वा दुबे को उन्नाव की जिलाधिकारी बनाया गया है. विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >