UP Breaking News Live: पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा को लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

Live Updates
8:18 PM. 28 Jul 22 2:48 PM. 28 Jul

विष्णु मिश्रा को लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस

पुलिस पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा को लेकर कोर्ट पहुंची गई है. आरोपी विष्णु को एसटीएफ ने पुणे से गिरफ्तार किया था, पूर्व विधायक के बेटे पर दुष्कर्म और रिश्तेदार की सपंत्ति हड़पने के मामले में केस दर्ज है. भदोही में कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी के लिए विष्णु मिश्रा को लाया गया.

8:18 PM. 28 Jul 22 2:48 PM. 28 Jul

जौनपुर के लिए रवाना हुए अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जौनपुर दौरे के लिए लखनऊ से रवाना हो गए हैं. राजधानी से अखिलेश यादव वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. मुलाकात के बाद अखिलेश जौनपुर के लिए रवाना हो गए. जब मीडिया ने उनसे ED को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि, समय-समय पर केंद्र सरकार ED का इस्तेमाल करती रहती है.

8:18 PM. 28 Jul 22 2:48 PM. 28 Jul

यूपी बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक आज

यूपी बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक आज मुख्यमंत्री आवास पर होनी है. बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे. इसके अलावा बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे.

8:18 PM. 28 Jul 22 2:48 PM. 28 Jul

यूपी में गंगा प्रदूषण पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

यूपी में गंगा प्रदूषण पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने यूपी प्रदूषण नियंत्रण और जल निगम पर नाराजगी जताई है. हाईकोर्ट ने नमामि गंगे परियोजना का हिसाब मांगा है. साथ ही कोर्ट ने पूछा कि, गंगा अब तक साफ क्यों नहीं हो सकी, कोर्ट ने कहा कि क्यों ना खत्म प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को खत्म कर दिया जाए. मामले में अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी.

8:18 PM. 28 Jul 22 2:48 PM. 28 Jul

शामली में सड़क हादसे की घटना पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शामली में सड़क हादसे में जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है. सीएम योगी ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं.

3:37 PM. 28 Jul 22 10:07 AM. 28 Jul

यूपी में आज कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के कई जिलों में जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >