UP Breaking News Live: इत्र कारोबारी पीयूष जैन को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

Live Updates
1:03 AM. 28 Jul 22 7:33 PM. 27 Jul

पीयूष जैन को मिली जमानत

कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली. पियूष जैन को इलहाबाद हाईकोर्ट ने जमनात दे दी है. बता दें कि छापेमारी में 280 करोड़ रुपयों के अलावा 23 किलो सोना बरामदगी के मामले में पियूष जैन जेल में था.

8:02 PM. 27 Jul 22 2:32 PM. 27 Jul

कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार पर ओवैसी ने साधा निशाना

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांवड़ यात्रा पर आप टैक्स पेयर के पैसों से हेलीकॉप्टर से फूल बरसा रहे हैं. पुलिस के ऑफिसर उनके पैरों की मालिस कर रहे हैं. गाजियाबाद में आपने लोहार की दुकान को बंद करवा दिया. मेरठ के एक पुलिस स्टेशन में एक मुसलमान ऑफिसर का आपने नाम हटवा दिया.

8:02 PM. 27 Jul 22 2:32 PM. 27 Jul

घड़ियाल ने एक दर्जन से अधिक बच्चों को दिया जन्म

लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह जूलॉजिकल गार्डन में पहली बार घड़ियाल ने एक दर्जन से अधिक बच्चे को जन्म दिया है.

8:02 PM. 27 Jul 22 2:32 PM. 27 Jul

आरोपी अकील खिचड़ी ने कोर्ट में किया सरेंडर

कानपुर में बीते 3 जून को थाना बेकनगंज में हुए उपद्रव के मुकदमों में वांछित अकील खिचड़ी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. बेकनगंज में हुई हिंसा और उपद्रव में मुकदमा अपराध संख्या 42/22, 43/22, 44/22 दर्ज किया गया था. जिसमे अकील खिचड़ी वांछित चल रहा था. अकील खिचड़ी डी टू गैंग का सदस्य रहा है और उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर कई गम्भीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. न्यायालय ने अकील खिचड़ी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है.

8:02 PM. 27 Jul 22 2:32 PM. 27 Jul

जौनपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत

जौनपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 वर्षीय किशोर और बकरी की मौत की खबर सामने आई है. किशोर बकरी चराने खेत मे गया था. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बकरी और किशोर दोनों की मौत हो गई. महराजगंज थाना क्षेत्र के सेतापुर गंव की घटना है.

8:02 PM. 27 Jul 22 2:32 PM. 27 Jul

गाजियाबाद जिले में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज

गाजियाबाद जिले में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिला है. मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेजा गया है. ओपीडी में इलाज कराने पहुंचा था युवक. शरीर पर दाने देखकर अधिकारियों को दी सूचना.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >