UP Breaking News Live: योगी कैब‍िनेट की बैठक में विपक्ष पर ‘मंथन’, ज्ञानवापी पर बोले केशव- हर हर महादेव

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
12:38 AM. 18 May 22 7:08 PM. 17 May

ज्ञानवापी प्रकरण पर समझें अब तक की सारी अपडेट्स

12:38 AM. 18 May 22 7:08 PM. 17 May

ज्ञानवापी केस से कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा हटाए गए

ज्ञानवापी प्रकरण में कोर्ट ने अपने ही बनाए कमिश्नर अजय मिश्रा को हटाने की बात पर मुहर लगा दी है. कोर्ट के आदेश के मुताब‍िक, विशाल सिंह अब सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेंगे. उन्‍हें दो दिन का समय दिया गया है. साथ ही, उनका सहयोग अजय प्रताप सिंह करेंगे. अजय मिश्रा पर एकपक्षीय फैसला करने का आरोप लगा है.

12:38 AM. 18 May 22 7:08 PM. 17 May

सुपरटेक बिल्डिंग गिराने के 3 महीने का समय बढ़ा 

नोएडा सुपरटेक बिल्डिंग गिराने के मामले में एक नया मोड़ आया है. सुप्रीम कोर्ट ने 22 मई की तारीख आगे बढ़ा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने 28 अगस्त तक का समय दिया है. बिल्डिंग गिराने वाली कम्पनी ने सुरक्षा कारणों से तीन महीने का अत‍िरिक्‍त समय मांगा था. कोर्ट ने उनके मुताबिक समय भी प्रदान कर दिया है.

12:38 AM. 18 May 22 7:08 PM. 17 May

कोरोना के ज्‍यादा मामले म‍िलने वाली जगहों पर मास्‍क पर जोर

यूपी के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने आज कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की. उन्‍होंने कहा कि अधिक पॉजिटिविटी दर वाले जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाए जाने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए. बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर पूरी सावधानी एवं सतर्कता बरती जाए.

12:38 AM. 18 May 22 7:08 PM. 17 May

जल्‍द लोग अपने घर की छत पर बिजली बना सकेंगे : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

यूपी के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द लोग अपने छत पर बिजली पैदा कर लेंगे. प्रकृति को बचाने के लिए हम सबको एक जुट होकर काम करना होगा. तीन-तीन पॉवर प्लांट में तकनीकी खराबी के बाद भी हमने बिजली की कोई दिक्कत नहीं आने दी है. अब तो एक-एक करके सभी प्‍लांट ठीक भी हो गए हैं.

12:38 AM. 18 May 22 7:08 PM. 17 May

वाराणसी में कक्षा 10 तक के सभी बोर्ड स्‍कूल 10:30 बजे तक ही खुलेंगे

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने गर्मी के मौसम के प्रकोप को देखते हुए जनपद में कक्षा 10 तक के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड और मदरसा बोर्ड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को सुबह 10:30 बजे तक ही संचालित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत यह व्‍यवस्‍था 18 से 30 मई तक लागू रहेगा. किसी भी विद्यालय के द्वारा यदि आदेश की अवहेलना करने की शिकायत पाई गई तो उसके के खिलाफ सुसंगत धाराओं में सख्त कार्रवाही की जाएगी.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >