UP Breaking News Live: ज्ञानवापी मस्जिद में रोजाना से ज्यादा उमड़ी नमाज‍ियों की भीड़, सुरक्षा हुई सख्‍त

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
2:09 AM. 14 May 22 8:39 PM. 13 May

यूपी काडर के 3 आईएएस केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव पद पर हुए नियुक्त

यूपी काडर के तीन आईएएस अफसरों का केंद्र सरकार में सचिव पद पर इम्पैनलमेंट हो गया है. मुकेश मेश्राम, अनीता मेश्राम और धीरज साहू केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव नियुक्त हुए हैं. IPS विजय भाटिया भी केंद्र में संयुक्त सचिव बने.

2:09 AM. 14 May 22 8:39 PM. 13 May

क्रांतिकारियों ने अपनी पहचान छिपा कर देश के लिए लड़ी लड़ाई – सीएम योगी

वाराणसी के डीएवी पीजी कॉलेज ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत ‘चौरी चौरा घटना की शताब्दी’ समरोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि क्रांतिकारियों ने अपनी पहचान को छिपा कर देश को आजादी दिलाने का काम किया. चौरी-चौरी की घटना में आम नागरिकों ने किसानों ने महिलाओं ने वहां के संत समाज ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया.

12:25 AM. 14 May 22 6:55 PM. 13 May

पुल‍िस भर्ती में गड़बड़ी करने वाले 57 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई

UP पुलिस सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती के मामले में ऑनलाइन लिखित परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करने वाले अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की गई. गैरमंजूर साधन का प्रयोग करने वाले 57 अभ्यर्थियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. 36,170 अभ्यर्थियों में से 57 अभ्यर्थियों के फिंगरप्रिंट मिसमैच या अनुचित साधन का प्रयोग किया था. यह भर्ती साल 2020-21 में की गई थी.

12:25 AM. 14 May 22 6:55 PM. 13 May

बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के बेटा ग‍िरफ्तार

आय से अधिक व बेनामी संपत्ति मामले में बसपा के पूर्व एमएलसी व खनन कारोबारी हाजी इकबाल के बेटे को सहारनपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. इकबाल का बेटा अलीशान दिल्ली में रह रहा था.

12:25 AM. 14 May 22 6:55 PM. 13 May

ज्ञानवापी मस्जिद में रोजाना से ज्यादा उमड़ी नमाज‍ियों की भीड़

वाराणसी में आज मुस्लिम जुमे की नमाज अदा कर रहे हैं. इस दौरान ज्ञानवापी मस्जिद में रोजाना से कुछ ज्यादा ही भीड़ नमाज करने पहुंची. जुमे की नमाज में यहां पर इतने लोग नहीं इकट्ठा होते. इस दौरान श्रीकाशी विश्वनाथ गेट पर काफी भीड़ भी इकट्ठा हो गई है. इसे देखते हुए वाराणसी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को काफी चाक-चौबंद कर दिया है.

12:25 AM. 14 May 22 6:55 PM. 13 May

सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे

सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गए हैं. वहां उन्‍होंने जंगमबाड़ी मठ में श्री जगद्गुरु विशेश्वर शिवाचार्य महास्वामी के पंचाधिक शताब्दी जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शिरकत करते लोगों को संबोधि‍त किया. उन्‍होंने कहा क‍ि भारत की योग परम्‍परा को दुनिया ने अपनाया है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >