इंडियन रोड कांग्रेस का गडकरी और सीएम योगी ने किया शुभारंभ
राजधानी लखनऊ में आज इंडियन रोड कांग्रेस का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया. राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में दुनिया भर के 1500 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.
लखनऊ में मकान गिरने की घटना का सीएम ने लिया संज्ञान
सीएम योगी ने जनपद लखनऊ में मकान गिरने की दुर्घटना का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं.