UP Breaking News Live: बारिश से गिरा दुर्गा पूजा पंडाल, पीजीआई थाना क्षेत्र के एल्डिको-2 में हादसा

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
11:35 PM. 5 Oct 22 6:05 PM. 5 Oct

चिड़ियाघर का CM योगी ने तेंदुए के बच्चों का किया नामकरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दशहरे के द‍िन गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचे. वहां उन्‍होंने व्हाइट टाइगर (गीता) को क्रॉल से मुख्य बाड़े में रिलीज कर पर्यटकों को नई सौगात दी. अब पर्यटक सफेद बाघिन को भी देख पाएंगे. साथ ही, चिड़ियाघर में सीएम योगी ने तेंदुए के दो बच्चों का नामकरण किया. तेंदुए के बच्चे चिड़ियाघर के अस्पताल में रखे गए हैं.

9:27 PM. 5 Oct 22 3:57 PM. 5 Oct

बारिश से गिरा दुर्गा पूजा पंडाल, पीजीआई थाना क्षेत्र के एल्डिको-2 में हादसा

बह से हो रही बारिश के कारण पीजीआई थाना क्षेत्र के एल्डिको-2 में दुर्गा पूजा पंडाल गिर गया. बताया जा रहा है कि जिस समय पंडाल गिरा, उस वक्त लगभग 30-40 लोग वहां थे. हालांकि इस हादसे एक महिला को हल्की चोटें आई हैं. अन्य लोग बच गये. मौके पर डीएम सूर्यपाल गंगवार, स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड भी पहुंच गयी थी.

8:13 PM. 5 Oct 22 2:43 PM. 5 Oct

मुलायम सिंह यादव की तबीयत अभी भी नाजुक

मेदांता अस्पताल के ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव अभी भी गंभीर और जीवन रक्षक दवाओं पर हैं. विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है.

8:13 PM. 5 Oct 22 2:43 PM. 5 Oct

लखनऊ में दुर्गा पंडाल में टला बड़ा हादसा

राजधानी लखनऊ में बारिश के कारण दुर्गा पंडाल गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया है. राहत की बात ये है कि हादसे के वक्त पंडाल में सिर्फ दो चार लोग ही मौजूद थे. हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोट आई हैं. फिलहाल, मौके पर फायर फाइटर और स्थानीय थाने की पुलिस मौजूद है. मामला पीजीआई कोतवाली के एल्डिको उद्यान 2 का है

8:13 PM. 5 Oct 22 2:43 PM. 5 Oct

गाजियाबाद में गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चों समेत 4 की मौत

गाजियाबाद में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया है. सिलेंडर के विस्फोट से मकान ढहने के कारण 2 बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग मलबे से निकाले गए हैं. घटना लोनी के बबलू गार्डन इलाके की है.

8:13 PM. 5 Oct 22 2:43 PM. 5 Oct

 देवरिया में अनियंत्रित ट्रक ने दो सगी बहनों को कुचला

देवरिया जिले में दशहरा मेले में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया है. मेले में एक अनियंत्रित ट्रक के घुसने से अफरा-तफरी मच गई. शहर के कोतवाली रोड पर ट्र ने दो सगी बहनों को कुचल दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में कई लोगों की घायल होने की खबर है. फिलहाल, पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >