UP Breaking News Live: कानपुर के बिल्हौर में गंगा नहाते समय छह लोग डूबे, तलाश में जुटे गोताखोर

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
2:38 PM. 4 Oct 22 2:38 PM. 4 Oct

कानपुर के बिल्हौर में गंगा नहाते समय छह लोग डूबे

कानपुर के बिल्हौर के आकिन गांव की कोठी घाट पर नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां नहाते समय 6 लोगों के डूबने की खबर है. 6 लोगों में चार युवतियां और दो युवकों के नहाते समय डूबने की सूचना प्राप्त हुई है. बिल्हौर के बरंडापुरवा में अपने रिश्तेदारों के यहां घूमने आये थे सभी लोग, फिलहाल, राहत बचाव कार्य जारी है.

2:38 PM. 4 Oct 22 2:38 PM. 4 Oct

मुलायम सिंह को क्रिटिकल केयर यूनिट से ICU में किया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की रविवार, दो अक्टूबर को तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया. हालत में सुधार न होने पर उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट’ (CCU) में भर्ती किया गया है, इसके बाद आज उनकी हालात में सुधार दिखने पर फिर से आईसीयू (ICU) में भर्ती किया गया है.

2:38 PM. 4 Oct 22 2:38 PM. 4 Oct

ट्रैक्टर टॉली में सवारी बैठाने पर रोक का राकेश टिकैत ने किया विरोध

किसान नेता राकेश टिकैत आज पीलीभीत पहुंचे, जहां उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है. टिकैत ने सरकार द्वारा ट्रैक्टर टॉली में सवारी बैठाने पर लगाई रोक के विरोध में कहा कि, ट्रैक्टर ट्राली सड़कों पर पहले जैसे ही चलेंगे. उन्होंने कहा कि, ट्रैक्टर ट्राली गांव के लोगों का आने-जाने का साधन है. हम सरकार के फैसले का पूर्ण विरोध करते हैं.

2:38 PM. 4 Oct 22 2:38 PM. 4 Oct

इटावा में रामलीला के मंचन के दौरान पंडाल में लगी आग

इटावा जिले के भरथना में रामलीला के मंचन के दौरान पंडाल में आग लगने से बड़ा हादसा होने से बच गया. पंडाल में आग लगते ही कलाकारों और दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा. इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है

2:38 PM. 4 Oct 22 2:38 PM. 4 Oct

मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के बाद बच्चियों को खिलाया खाना

गोरखपुर में नवरात्र के नौवें दिन ‘नवमी’ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्या पूजन किया. मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के बाद बच्चियों को खाना खिलाया और भेंट भी दी.

6:49 AM. 4 Oct 22 6:49 AM. 4 Oct

मां सिद्धिदात्री की अराधना कर कन्या पूजन करेंगे CM योगी

आज नवरात्रि का आखिरी दिन है. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां सिद्धिदात्री की अराधना कर कन्या पूजन करेंगे. सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में आज सुबह 8 बजे कन्या पूजन करेंगे. गोरक्षपीठाधीश्वर कुंवारी कन्याओं के पांव पखारेंगे सीएम योगी. इसके साथ ही बटुक महराज का भी पूजन करेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >