UP Breaking News Live: मुफ्तखोरी के प्रस्ताव को लेकर वरुण गांधी ने सुशील मोदी पर साधा निशाना

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

Live Updates
11:40 PM. 3 Aug 22 6:10 PM. 3 Aug

उन्‍नाव स्टेशन पर रुकेगी बिहार सम्‍पर्क क्रांति एक्‍सप्रेस

रेलवे ने रेलगाड़ी संख्‍या 12566/12565 नई दिल्‍ली-दरभंगा-नई दिल्‍ली बिहार सम्‍पर्क क्रांति एक्‍सप्रेस को 5 अगस्त से छह माह की प्रयोगात्‍मक अवधि के लिए उन्‍नाव स्‍टेशन पर निम्‍नानुसार ठहराने का निर्णय लिया है. इसके तहत यह ट्रेन उन्‍नाव पर शाम 6.41 बजे ठहरेगी. वापसी में 12665 दरभंगा-नई दिल्‍ली बिहार सम्‍पर्क क्रांति एक्‍सप्रेस उन्‍नाव स्‍टेशन पर रात्रि 10.08 बजे ठहरेगी. दोनों दिशाओं में यह ठहराव दो-दो मिनट स्टेशन पर रुकेगी.

8:11 PM. 3 Aug 22 2:41 PM. 3 Aug

सीएम योगी ने टूरिस्ट बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महानगर वासियों बेहतर वाहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कुल 39 वाहनों बस और कूड़ा कलेक्शन वाहन टूरिस्ट बस को बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह से हरी झंडी दिखाकर रवाना किए. इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर सीताराम जायसवाल, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विधायक राजेश पांडे, विधायक विमलेश पासवान सहित अन्य संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

8:11 PM. 3 Aug 22 2:41 PM. 3 Aug

मुफ्तखोरी को लेकर वरुण गांधी ने सुशील मोदी पर साधा निशाना

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने देश में राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्तखोरी की संस्कृति पर अंकुश लगाने के लिए जीरो आवर नोटिस दिया. उनकी इस बात पर पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया है. वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा, सुशील मोदी ने आज सदन में ‘मुफ्तखोरी की संस्कृति’ खत्म करने पर चर्चा का प्रस्ताव रखा है. पर जनता को मिलने वाली राहत पर उंगली उठाने से पहले हमें अपने गिरेबां में जरूर झांक लेना चाहिए. क्यूं न चर्चा की शुरूआत सांसदों को मिलने वाली पेंशन समेत अन्य सभी सुविधाएं खत्म करने से हो?

8:11 PM. 3 Aug 22 2:41 PM. 3 Aug

रोजगार मेले में पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है. इस क्रम में सीएम योगी मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आईआईटी द्वारा आयोजित विहत रोजगार मेले में शिरकत करने पहुंचे. इस रोजगार मेले में 10 हजार युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा. यहां 90 कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद हैं.

8:11 PM. 3 Aug 22 2:41 PM. 3 Aug

जगदीप धनखड़ के समर्थन पर डिप्टी सीएम ने जाताया आभार

बीएसपी ने एनडीए (NDA) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन कर दिया है. बसपा सुप्रीमो मायावती के समर्थन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि, ‘बहन जी ने हमेशा से वंचित वर्ग की आवाज उठाई है और मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू जी को सपोर्ट किया और उपराष्ट्रपति के चुनाव में जगदीप धनखड़ जी को सपोर्ट किया है इसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं.’ मैं उम्मीद करता हूं कि सभी राजनीतिक दल इसी प्रकार निर्विरोध चुनाव की ओर आगे बढ़े.

8:11 PM. 3 Aug 22 2:41 PM. 3 Aug

रियल स्टेट कंपनी घनाराम इंफ़्रा के ठिकानों पर IT की रेड

सपा के एमएलसी की रियल स्टेट कंपनी घनाराम इंफ़्रा के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापेमारी की खबर सामने आई है. टीम ने झांसी, कानपुर, दिल्ली, लखनऊ में छापेमारी की है. दी

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >