UP Breaking News Live: योगी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

Live Updates
2:38 PM. 2 Aug 22 2:38 PM. 2 Aug

पीयूष जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

कन्नौज में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है. मिली जानकारी के अनुसार, ईडी पीयूष जैन के कन्नौज स्थित आवास और प्रतिष्ठान समेत देश के तमाम शहरों में उसके ठिकानों पर जल्द छापा मार सकती है. इसके अलावा जैन की करोड़ों रुपए की संपत्तियों को अटैच कर सकती है .

2:38 PM. 2 Aug 22 2:38 PM. 2 Aug

योगी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

आज योगी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है. इसमें सबसे अगर प्रस्ताव वाराणसी नगर निगम की सीमा के विस्तार को लेकर है.

2:38 PM. 2 Aug 22 2:38 PM. 2 Aug

सीएम योगी से मिले सिक्किम के राज्यपाल

सीएम योगी आदित्यनाथ से आज सिक्किम के राज्यपाल ने मुलाकात की. सरकारी आवास पर सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने शिष्टाचार भेंट की.

2:38 PM. 2 Aug 22 2:38 PM. 2 Aug

विधान परिषद उपचुनाव में कीर्ति कोल का पर्चा खारिज

यूपी में विधान परिषद की दो सीटों पर चुनाव हो रहा है. इसके लिए 25 जुलाई से नामांकन भी शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी की विधान परिषद उपचुनाव के लिए उम्मीदवार कीर्ति कोल का पर्चा खारिज हो गया है. दरअसल, विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन के लिए न्यूनतम 30 वर्ष की आयु होनी चाहिए, लेकिन कीर्ति कॉल ने नामांकन पत्र में अपनी उम्र 28 वर्ष दिखाई थी, जिसके चलते रिटर्निंग अफसर की तरफ से नामांकन पत्र की जांच के दौरान आज नामांकन पत्र खारिज करने की कार्यवाही की गई है.

9:15 AM. 2 Aug 22 9:15 AM. 2 Aug

पत्नी ने पति की हत्या कर पुलिस के सामने किया सरेंडर

जालौन जिले में एक महिला ने पति की हत्या कर पुलिस के सामने सरेंडर किया है.जालौन के एसपी रवि कुमार ने बताया कि, एक महिला ने पति की हत्या कर पुलिस के सामने सरेंडर किया है. उसने अपने पति को कुल्हाड़ी से मार डाला. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है. उसने ऐसा उनके बीच लगातार होने वाले झगड़ों के कारण किया. आगे की जांच जारी.

2:38 PM. 2 Aug 22 2:38 PM. 2 Aug

सीएम योगी का आज से  दो दिवसीय गोरखपुर दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर रवाना हो रहे हैं. सीएम गोरखपुर में विराट कुश्ती प्रतियोगिता के समापन में शामिल होंगे. साथ ही 125 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

यूपी में 900 सरकारी वकील बर्खास्त

यूपी के कानून विभाग में बंपर बर्खास्तगी की गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट से लेकर लखनऊ 900 सरकारी वकील बर्खास्त किए गए हैं अपर महाधिवक्ता से लेकर ब्रीफ होल्डर तक की बर्खास्ती की गई है. दरअसल, प्रत्येक पांच साल पर सरकारी वकीलों को लेकर आदेश जारी होते हैं. कुछ सरकारी वकील हटाए जाते हैं, जिसके बाद नए लोगों को मौका मिलता है.

6:43 AM. 2 Aug 22 6:43 AM. 2 Aug

पूर्व मंत्री हाजी याकूब की अग्रिम जमानत याचिका आज सुनवाई

पूर्व मंत्री हाजी याकूब की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार यानी आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. मंत्री अवैध मीट प्लांट और पशु कटान के मामले में आरोपी हैं.

6:43 AM. 2 Aug 22 6:43 AM. 2 Aug

आज सुबह 11 बजे योगी कैबिनेट की बैठक

आज यानी 2 अगस्त को सुबह 11 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होनी है. इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >