UP Breaking News Live: 100 दिन में योगी सरकार के पास केवल नाकामी : अखिलेश यादव

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
9:58 PM. 5 Jul 22 4:28 PM. 5 Jul

पीएम मोदी के स्‍वागत की तैयार‍ियों का सीएम योगी ने किया निरीक्षण 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन के मद्देनजर सिगरा स्टेडियम में निरीक्षण करने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ जनपद पहुंचे. उन्‍होंने इस बीच सबसे पहले पीएम के स्‍वागत के लिए हो रही तैयार‍ियों का जायजा लिया. अंत में वे पुलिस लाइन हैलिपैड से लखनऊ के लिये रवाना हो गए.

9:58 PM. 5 Jul 22 4:28 PM. 5 Jul

यूपी विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने युवा विधायकों संंग बैठक 

यूपी व‍िधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को युवा विधायकों की बैठक बुलाई. इसमें 40 वर्ष तक की आयु वाले विधायकों से मुलाकात कर उनसे विधानसभा की कार्यवाही और फलदायी बनाने के लिए मंथन किया.

9:58 PM. 5 Jul 22 4:28 PM. 5 Jul

यूपी पुल‍िस की दरोगा भर्ती पर अख‍िलेश यादव ने उठाया सवाल

यूपी पुल‍िस में दरोगा भर्ती को लेकर सपा सुप्रीमो अख‍िलेश यादव ने सवाल उठा दिया है. उन्‍होंने सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ को इस संबंध में लिख‍ित शिकायत की है. उन्‍होंने पत्र में कहा है कि सरकार को इस पर अपनी स्‍थि‍ति स्‍पष्‍ट करनी चाह‍िये.

7:29 PM. 5 Jul 22 1:59 PM. 5 Jul

सीएम योगी पहुंचे वाराणसी 

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच गए हैं. बता दें कि 7 जुलाई को पीएम मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं. पीएम के दौरे के मद्देनजर सीएम आज तैयारियों का जायजा लेने जा रहे हैं.

7:29 PM. 5 Jul 22 1:59 PM. 5 Jul

बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के घर चला बुलडोजर

सहारनपुर में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई लगातार जारी है. हाजी इकबाल के घर पर बुलडोजर चला है. वहीं विकास प्राधिकरण ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के साथ ही उनके भाई महमूद अली पर भी शिकंजा कस दिया है. एक दिन पहले ही जहां सोमवार को पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की कोठी पर बुलडोजर चला था, वहीं अब उनके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली की कोठी को भी बुलडोजर चला है.

7:29 PM. 5 Jul 22 1:59 PM. 5 Jul

100 दिन में योगी सरकार के पास केवल नाकामी – अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरूआत की है. राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग गांव गांव जाएंगे और लोगों को पार्टी के बारे में बताएंगे. वहीं योगी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उन्होंने कहा कि इतने दिनों में सरकार के पास केवल नाकामी. सरकार को पीछे से कोई और चला रहा है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >