UP Breaking News Live: बाढ़ की स्थिति की तैयारियों को लेकर सीएम योगी ने की बैठक, दिए ये निर्देश

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
11:33 PM. 29 Jun 22 6:03 PM. 29 Jun

गोरखपुर आकाशवाणी केंद्र पर आकाशीय बिजली गिरी 

गरज के साथ गोरखपुर आकाशवाणी केंद्र पर आकाशीय बिजली गिर गई. इससे कंसोल, डीटीएच सिग्नल और सेटेलाईट लिंक ने काम करना बंद कर दिया. इसकी वजह से यहां का प्रसारण ठप हो गया. वहीं, जिला प्रशासन ने अपील कि है कि लोग घरों से निकलने से पहले अपने मोबाइल फोन में दामिनी एप डाउनलोड कर लें. इससे आप घरों से निकलने के 15 मिनट पहले यह देख सकेंगे कि आकाशीय बिजली कहां गिरने वाली है.

7:41 PM. 29 Jun 22 2:11 PM. 29 Jun

जलग्रहण क्षेत्रों में न हो अवैध खनन- सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ की स्थिति की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए डीएम के साथ समीक्षा बैठक की. मुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘मानसून के दौरान, सरयू, गंगा और यमुना नदियों में जल स्तर में वृद्धि हुई है. सीएम योगी ने कहा कि, लेकिन समय पर व्यवस्थित योजना के लिए धन्यवाद. उन्होंने कहा कि, हमें तैयार रहना होगा. हमें उन बिंदुओं को चिह्नित करने की जरूरत है जहां नदियों को चैनलाइज करने की जरूरत है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में कोई अवैध खनन गतिविधि न हो.

7:41 PM. 29 Jun 22 2:11 PM. 29 Jun

कुख्यात बदमाश रणजीत यादव मुठभेड़ में घायल

गोरखपुर में कुख्यात बदमाश रणजीत यादव मुठभेड़ में घायल हो गया. बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करके भाग रहा था, जोकि लूट के मामले में वांछित था. बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद समेत भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ की यह घटना हरपुर बुदहट थाना के चांदपुर इलाके की है.

7:41 PM. 29 Jun 22 2:11 PM. 29 Jun

जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक वाराणासी में रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों को परियोजनाओं की सौगात देने के लिए 5 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक वाराणासी में रहेंगे. पीएम के दो दिवसीय दौर के लिए प्रशासन की तैयारियों के बीच लोकार्पण व शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की सूची शासन को भेज दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी प्रवास के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को पीएम मोदी के वाराणसी दौरे की तिथि के संकेत दिए हैं. फिलहाल प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रस्तावित तिथि भेज दी गई है और वहां से सहमति का इंतजार है.

7:41 PM. 29 Jun 22 2:11 PM. 29 Jun

बाढ़ की तैयारियों को लेकर आज सीएम योगी करेंगे बैठक

प्रदेश में मानसून के एक्टिव होते ही योगी सरकार अलर्ट हो गई है. इस बीच बाढ़ की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बैठक करेंगे. सीएम योगी आज सुबह 11:30 बजे 5 कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर बैठक करेंगे.

7:41 PM. 29 Jun 22 2:11 PM. 29 Jun

मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप गिरफ्तार

कानपुर में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दुष्कर्म की यह घटना कानपुर के महाराजपुर की है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >