दलित छात्र की मौत पर मायावती ने किया सरकार का घेराव
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर औरैया में शिक्षक की पिटाई से दलित छात्रा की मौत के मामले पर बीजेपी सरकार का घेराव किया है. उन्होने ट्वीट कर लिखा, ‘औरैया में शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत पर सरकारी उदासीनता व लापरवाही का मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है. इंसाफ व उचित कार्रवाई के अभाव में लोग काफी आक्रोशित हैं. सरकार ऐसे संगीन मामलों को रफादफा करने के बजाय तुरन्त प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे, बीएसपी की यह मांग. साथ ही, यूपी में दलितों, गरीबों, मजलूमों व अल्पसंख्यकों आदि के साथ-साथ महिलाओं की असुरक्षा का मामला भी काफी चर्चाओं में है. महिला पुलिसकर्मियों के विरुद्ध थाना में शोषण व अन्याय की खबरें भी लगातार.’