UP Breaking News Live: सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मां विंध्यवासिनी के दर्शन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
5:13 PM. 24 Sept 22 5:13 PM. 24 Sept

सीएम योगी पहुंचे मिर्जापुर, मां विंध्यावासिनी की पूजा की

2:43 PM. 24 Sept 22 2:43 PM. 24 Sept

जगन्नाथपुर में मकान गिरने से एक युवक की मौत

गोरखपुर के कोतवाली इलाके के जगन्नाथपुर में शनिवार की भोर में खपरैल का जर्जर मकान भरभराकर गिर गया. मलवे के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गयी और 5 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुचाया. जहां सभी का इलाज चल रहा है.

2:41 PM. 24 Sept 22 2:41 PM. 24 Sept

वाराणसी में पीएफआई के 18 से 20 लोग हिरासत में

पीएफआई मामले में वाराणसी में एटीएस ने कई थाना क्षेत्रों में छापा मारकर 18 से 20 लोगों को हिरासत में लिया है. सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, पुलिस के अधिकारी इस बारे में कुछ नहीं बता रहे है.

2:41 PM. 24 Sept 22 2:41 PM. 24 Sept

लखनऊ में गौ-आधारित प्राकृतिक खेती पर वर्कशॉप का आयोजन

आज राजधानी लखनऊ में गौ-आधारित प्राकृतिक खेती पर वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कृषि विज्ञान केंद्रों को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. इसके अलावा कृषि उत्पादों की बिक्री पर भी जोर दिया जा रहा है.

2:41 PM. 24 Sept 22 2:41 PM. 24 Sept

मेरठ और वाराणसी से पीएफआई के 6 सदस्य  गिरफ्तार

राज्य भर में PFI पर ATS की छापेमारी चल रही है. यूपी एटीएस ने मेरठ से 4 और वाराणसी से 2 सहित 6 पीएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सदस्यों के पास से आपत्तिजनक साहित्य व अन्य सामग्री बरामद हुई है.

6:45 AM. 24 Sept 22 6:45 AM. 24 Sept

आज मिर्जापुर दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार यानी आज मिर्जापुर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे, साथ ही विंध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >