UP Breaking News Live: आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में चल रहा बुलडोजर, खोदाई कर रही नगर निगम की टीम

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
5:10 PM. 19 Sept 22 5:10 PM. 19 Sept

जौहर यूनिवर्सिटी में चल रहा बुलडोजर

सपा विधायक आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी में सोमवार को बुलडोजर चलाया गया. इस बीच जौहर यूनिवर्सिटी से चोरी हो चुकी करोड़ों रुपये की सफाई करने की मशीन बरामद की गई. जुआ खेलने के आरोपियों की निशानदेही पर यह बरामदगी की गई है. आरोपी सालिम और अनवर विधायक अब्दुल्लाह आजम के करीबी बताये जा रहे हैं. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूद रही. पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

2:21 PM. 19 Sept 22 2:21 PM. 19 Sept

लखीमपुर खीरी डबल मर्डर केस की सुनवाई से SC ने किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी में दलित बहनों की रेप-हत्या मामले में सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. वहीं दूसरी ओर सभी 6 आरोपियों का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है. सीएम योगी ने अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने की बात कही है.

2:21 PM. 19 Sept 22 2:21 PM. 19 Sept

रमाबाई अंबेडकर मैदान में होगा सपा का सम्मेलन

राजधानी लखनऊ में विधानसभा सत्र के आगाज से पहले समाजवादी पार्टी ने महंगाई के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया. इस बीच सपा के राज्य और राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 28 और 29 सितंबर को लखनऊ में प्रस्तावित है. रमाबाई अंबेडकर मैदान में होगा समाजवादी पार्टी का राज्य एवं राष्ट्रीय सम्मेलन.

2:21 PM. 19 Sept 22 2:21 PM. 19 Sept

बाराबंकी में दीवार गिरने से दो मासूम की मौत

बाराबंकी में बारिश के बाद एक मकान की कच्ची दीवार के गिरने से बड़ा हादसा हो गया. यहां दीवार के मलबे में दबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. दोनों मृतक भाई-बहन हैं. मृतक की पहचान विशांत (4) और चांदनी (19) के रूप में की गई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई.

2:21 PM. 19 Sept 22 2:21 PM. 19 Sept

नोएडा गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर युवक ने की आत्महत्या

नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के नोएडा गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर हरियाणा के एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. डीसीपी नोएडा आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

6:45 AM. 19 Sept 22 6:45 AM. 19 Sept

आज से यूपी विधानभवन के मानसून सत्र का आगाज

यूपी विधानभवन के मानसून सत्र का आज से आगाज होने जा रहा है. इस बीच विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है. विपक्ष राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार का घेराव कर सकता है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >