UP Breaking News Live: CM योगी ने दिए लखीमपुर खीरी के पीड़ितों को 25 लाख रुपए आर्थिक मदद के निर्देश

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
4:31 AM. 16 Sept 22 11:01 PM. 15 Sept

लखीमपुर खीरी घटना के पीड़ित परिवार को सीएम योगी ने दी मदद

CM योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में दो बहनों के साथ हुई अपराधिक घटना में पीड़ित के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये हैं. साथ ही एक पक्का आवास, कृषि भूमि का पट्टा भी दिए जाने के निर्देश उन्होंने दिये हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार हत्या के मामले को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी पैरवी करके एक माह के भीतर सजा कराएगी. अपराधियों को उनके किए की सजा मिलेगी.

6:35 PM. 15 Sept 22 1:05 PM. 15 Sept

कानपुर में चलती ट्रेन पर गिरी बिजली की लाइन

Kanpur News: रेलवे बिजली की लाइन टूटकर ट्रेन पर गिरने से काफी देर तक हड़बड़ी मची रही. इस हादसे के बीच यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई. हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यह घटना कानपुर सेंट्रल स्टेशन से कुछ ही दूर हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र की बताइ जा रही है. स्थिति का निरीक्षण करने के लिए रेलवे के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

5:41 PM. 15 Sept 22 12:11 PM. 15 Sept

मृतक लड़कियों के पिता की मांग- दोषियों को फांसी चाहिए

लखीमपुर खीरी हत्याकांड में पीड़ितों के पिता का कहना है कि मैं न्याय की मांग करता हूं, दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए

5:41 PM. 15 Sept 22 12:11 PM. 15 Sept

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- डिप्टी सीएम केपी मौर्य

लखीमपुर खीरी में दो बहनों के अपहरण और दुष्कर्म मामले में उप मुख्यमंत्री केपी मौर्य ने कहा कि, लखीमपुर की घटना दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण. सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. मैं विपक्ष से उम्मीद करता हूं, चाहे अखिलेश यादव हों, प्रियंका गांधी हों या मायावती हों, कि वे राजनीतिकरण करने के बजाय परिवार को सांत्वना दें, लेकिन यूपी में कानून का राज कायम है.

5:41 PM. 15 Sept 22 12:11 PM. 15 Sept

लखीमपुर खीरी कांड में 6 आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी डबल मर्डर कांड में पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी जुनैब को गोली लगी है. मामले में एसएसपी लखीमपुर खीरी संजीव सुमन ने बताया कि, आरोपी जुनैद लड़कियों को बिठाकर ले गया था. फिलहाल, सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.

5:41 PM. 15 Sept 22 12:11 PM. 15 Sept

लखीमपुर खीरी कांड पर मायावती ने सरकार पर बोला हमला

लखीमपुर खीरी में दो बहनों के अपहरण और दुष्कर्म मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व सीएम ने लिखा, मां के सामने दो दलित बेटियों का अपहरण व दुष्कर्म के बाद उनके शव पेड़ से लटकाने की हृदय विदारक घटना सर्वत्र चर्चाओं में है, क्योंकि ऐसी दुःखद व शर्मनाक घटनाओं की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम. यूपी में अपराधी बेखौफ हैं क्योंकि सरकार की प्राथमिकताएं गलत. यह घटना यूपी में कानून-व्यवस्था व महिला सुरक्षा आदि के मामले में सरकार के दावों की जबर्दस्त पोल खोलती है. हाथरस सहित ऐसे जघन्य अपराधों के मामलों में ज्यादातर लीपापोती होने से ही अपराधी बेखौफ हैं. यूपी सरकार अपनी नीति, कार्यप्रणाली व प्राथमिकताओं में आवश्यक सुधार करे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >