UP Breaking News Live: 1988 बैच की आईएएस अफसर जूथिका पाटणकर का वीआरएस मंजूर

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
9:47 PM. 14 Sept 22 4:17 PM. 14 Sept

कानपुर में इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मैच रद्द

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच होने वाला मैच फिलहाल रद्द कर दिया गया है. रेफरी शाम 6 बजे मैदान का मुआयना करने के बाद आधिकारिक ऐलान करेंगे. जिलाधिकारी समेत आला अधिकारी ग्रीन पार्क में स्थिति का जायजा करने के लिए मौजूद हैं.

7:24 PM. 14 Sept 22 1:54 PM. 14 Sept

ज्ञानवापी फैसले पर असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सवाल

ज्ञानवापी मामले पर आए फैसले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जयपुर (राजस्थान) में कहा कि, मेरा मानना है कि वो फैसला (ज्ञानवापी फैसला) गलत है. ये फैसला पूजा स्थल अधिनियम 1991 के खिलाफ है. ये भविष्य में ऐसे बहुत से मसलों को खोल देगा. ये फैसला देश में अस्थिर प्रभाव पैदा कर सकता है.

7:24 PM. 14 Sept 22 1:54 PM. 14 Sept

सपा विधायकों को ईको गार्डन लेकर पहुंची पुलिस

किसान, युवा और पेंशनर्स के मुद्दे को लेकर सरकार का घेराव करने निकले सपा सपा विधायकों को पुलिस ईको गार्डन लेकर पहुंची है. पुलिस ने विधायकों को सपा कार्यालय से हिरासत में लिया है.

7:24 PM. 14 Sept 22 1:54 PM. 14 Sept

आजम खान को पड़ा दिल का दौरा

पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों ने मंगलवार को उनके दिल की एंजियोप्लास्टी सर्जरी करने के बाद हार्ट में एक स्टंट डाला है. जांच के बाद उनकी एक नस में ब्लॉकेज मिला था. फिलहाल, आजम खान डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

7:24 PM. 14 Sept 22 1:54 PM. 14 Sept

सपा विधायकों के धरने पर पुलिस का पहरा

समाजवादी पार्टी के विधायक आज राजधानी लखनऊ में धरना देंगे. किसान, युवा और पेंशनर्स के मुद्दे को लेकर सरकार का घेराव करेंगे विधायक. इस बीच पुलिस द्वारा विधायकों को घरों में कैद करने को लेकर सपा ने ट्वीट किया है. सपा ने ट्वीट कर लिखा, ‘महंगाई, बेरोजगारी,ध्वस्त कानून व्यवस्था,भर्तियों में धांधली, स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टचार,गरीब के घरों पर चल रहे बुलडोजर,किसानों की दुर्दशा के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने आज विधानसभा जा रहे हैं सपा विधायक, लेकिन पुलिस सपा विधायकों को घरों से निकलने नहीं दे रही। घोर निंदनीय!

7:24 PM. 14 Sept 22 1:54 PM. 14 Sept

सुल्तानपुर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, तीन लोगों की मौत

सुल्तानपुर में एक अनियंत्रित ट्रक के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कई लोगों को घायल होने की खबर है. फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >