UP Breaking News Live: होटल लेवाना सुइट्स मामले में बड़ी कार्रवाई, 19 पर गिरी गाज

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
5:32 AM. 11 Sept 22 12:02 AM. 11 Sept

होटल लेवाना सुइट्स मामले में बड़ी कार्रवाई, 19 पर गिरी गाज

होटल लेवाना सुइट्स अग्निकांड मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार देर रात फायर ब्रिगेड, ऊर्जा विभाग, नियुक्ति, आवास एवं शहरी नियोजन (लखनऊ विकास प्राधिकरण) व आबकारी विभाग के 19 अधिकारियों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुये हैं, उन पर शासन के नियमानुसार कार्रवाई होगी. गृह विभाग के चार, नियुक्त से एक, एलडीए के आठ, आबकारी विभाग के तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है.

8:00 PM. 10 Sept 22 2:30 PM. 10 Sept

ब्रिटेन की महारानी के निधन पर यूपी में शोक

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय के निधन पर यूपी में शोक रहेगा. प्रदेश में कल आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज. यूपी सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का आदेश दिया है. महारानी के निधन की वजह से कल के सभी सरकारी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं. गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद यूपी सरकार ने निर्णय लिया है.

8:00 PM. 10 Sept 22 2:30 PM. 10 Sept

पंडित गोविंद बल्लभ की जयंती पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पंडित गोविंद बल्लभ की जयंती पर सीएम योगी ने आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पावन 135वीं जयंती पर लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी. आपकी कर्मठता, राष्ट्रनिष्ठा व संगठन क्षमता हम सभी के लिए अप्रतिम प्रेरणा है.

8:00 PM. 10 Sept 22 2:30 PM. 10 Sept

एटीएम कार्ड बदलकर लूट करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

वाराणसी कमिश्नरेट ने एटीएम कार्ड बदलकर लूट करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. सभी लुटेरे बिहार के गया जिला के रहने वाले हैं. 5 एटीएम लुटेरे एक कार से निकलते थे अपने शिकार की तलाश में. महिलाओं और बुजुर्गों को बनाते थे अपना निशाना. ये सभी एटीएम मशीन के स्लॉट से करते थे टैंपरिंग. बातों में उलझा कर बदल देते थे एटीएम कार्ड, मदद करने के बहाने एक मेंबर नोट कर लेता था ATM का पिन नंबर.

8:00 PM. 10 Sept 22 2:30 PM. 10 Sept

संत कबीर नगर-उन्नाव जिले में गणेश विसर्जन के दौरान 8 बच्चों की मौत

संत कबीर नगर और उन्नाव जिले में गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग इलाकों से बच्चों की मौत की खबर सामने आई है. संत कबीर नगर के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कथार गांव में गणेश विसर्जन देखने के चार बच्चों की मौत हो गई. जबकि उन्नाव जिले में इस दौरान नदी में बह जाने से दो नाबालिग लड़कों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, घटना सफीपुर थाना क्षेत्र के परियार गांव की है.

8:00 PM. 10 Sept 22 2:30 PM. 10 Sept

बाराबंकी जेल में बंद महिला कैदियों की होगी HIV जांच

बाराबंकी जिला कारागार में बंद महिला कैदियों की अब एचआईवी जांच होगी. शासन ने महिला कैदियों की स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए हैं. शासन से मिले निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीम का गठन कर दिया है. बाराबंकी जिला कारागार में 26 पुरुष कैदी एचआईवी संक्रमित मिलने के बाद शासन ने ये निर्देश जारी किया है. जिला कारागार में करीब 75 महिलाएं बंद हैं.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >