UP Breaking News Live: सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
2:46 AM. 10 Jun 22 9:16 PM. 9 Jun

पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव गिरफ्तार

अलीगंज के पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव को गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि कुछ दिनों पहले रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकद्दमा दर्ज कराया गया था. दोनों सपा नेताओं के खिलाफ हाल ही में अवैध कब्जों को लेकर चार एफआइआर दर्ज हुई थीं.

12:21 AM. 10 Jun 22 6:51 PM. 9 Jun

कोविड के मद्देनजर लखनऊ में 10 जुलाई तक धारा 144 लागू

COVID 19 महामारी और आगामी त्योहारों के मद्देनजर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया ने लखनऊ कमिश्नरी में 10 जुलाई तक सीआरपीसी की धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है.

12:21 AM. 10 Jun 22 6:51 PM. 9 Jun

बापूधाम मोतिहारी तथा अयोध्‍या कैंट के बीच समर स्‍पेशल ट्रेन

इंड‍ियन रेलवे ने बापूधाम मोतिहारी तथा अयोध्‍या कैंट के बीच समर स्‍पेशल ट्रेन संख्‍या 05517/05518 का संचालन करने का ऐलान किया है. 05517 बापूधाम मोतिहारी-अयोध्‍या कैंट समर स्‍पेशल ट्रेन दिनांक 11 तथा 18 जून को बापूधाम मोतिहारी से रात 9.12 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन सुबह 6.25 बजे अयोध्‍या कैंट पहुंचेगी. वापसी दिशा में 05518 अयोध्‍या कैंट-बापूधाम मोतिहारी समर स्‍पेशल रेलगाड़ी दिनांक 12 तथा 19 जून को अयोध्‍या कैंट से रात 10.45 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन सुबह 8 बजे बापूधाम मोत‍िहारी पहुंचेगी. वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्‍य श्रेणी के डिब्‍बों वाली यह समर स्‍पेशल ट्रेन सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बाघा, सिसवां बाजार, कप्‍तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्‍ती, मनकापुर तथा अयोध्‍या स्‍टेशनों पर ठहरेगी.

12:21 AM. 10 Jun 22 6:51 PM. 9 Jun

भू माफिया और हिस्ट्रीशीटर की 78 लाख की संपत्ति कुर्क

उन्नाव में प्रशासन ने भू माफिया और हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति कुर्क कर एक बड़ी कार्रवाई की है. सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गैंगेस्टर जियालाल की 78 लाख की संपत्ति कुर्क की है. प्रशासन की कार्रवाई का यह पूरा मामला गंगाघाट कोतवाली के सुखलाल खेड़ा का है.

7:55 PM. 9 Jun 22 2:25 PM. 9 Jun

मुजफ्फरनगर में हिस्ट्रीशीटर ने किया सरेंडर

मुजफ्फरनगर में पुलिस का खौफ हिस्ट्रीशीटरों में बढ़ता जा रहा है. इस बीच एक हिस्ट्रीशीटर गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा, जहां उसने एनकाउंटर के डर से सरेंडर कर दिया. आरोपी शाहपुर के बरवाला का रहने वाला है. हिस्ट्रीशीटर श्यामसुंदर पर 8 मुकदमे दर्ज हैं

7:55 PM. 9 Jun 22 2:25 PM. 9 Jun

आज से दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर जाएंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज शाम गोरखपुर आएंगे. शुक्रवार को वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. मुख्यमंत्री शाम को तकरीबन 4:30 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे. गोरखपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले वह रानीडीहा में निर्मित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेंगे, फिर गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >