UP Breaking News Live: बाराबंकी जेल प्रशासन पर बड़ी कार्रवाई, जेल अधीक्षक समेत चार निलंबित

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
1:29 AM. 9 Jun 22 7:59 PM. 8 Jun

बाराबंकी जेल प्रशासन पर बड़ी कार्रवाई

बाराबंकी जेल प्रशासन पर बड़ी कार्रवाई की गयी है. जेल अधीक्षक हरिबक्श सिंह समेत 4 निलंबित कर दिया गया है. निलंबित होने वालों में उपकारापाल आशुतोष मिश्रा, जेल वार्डर हेड राजेश भारती, जेल वार्डर सुरेश कुमार शामिल है. बता दें कि कारागार मंत्री के निरीक्षण में मिली लापरवाही मिलने पर इस अफसरों पर गाज गिरी है.

1:29 AM. 9 Jun 22 7:59 PM. 8 Jun

कानपुर हिंसा: सपा विधायकों को पुलिस कमिश्नर से की बड़ी मांग

सपा के आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई, सीसामऊ विधायक इरफान सोलंकी और कैंट विधयाक मोहम्मद हसन रूमी ने कानपुर हिंसा मामले में पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा से बड़ी मांग की है. सपा नेताओं ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है. पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा को एक ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने कहा कि “जिन निर्दोष लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उन्हें जेल से रिहा किया जाना चाहिए.”

1:29 AM. 9 Jun 22 7:59 PM. 8 Jun

सपा से नाराज हुए संजय चौहान

सपा गठबंधन के एक और सहयोगी विधान परिषद में ना भेजे जाने से नाराज हो गए है. जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष संजय चौहान विधान परिषद ना भेजे जाने से नाराज हो गए है. संजय चौहान ने कहा कि मुझे तो विधानसभा का चुनाव भी नहीं लड़ने दिया गया. मुझसे वादा किया था कि विधान परिषद भेजेंगे पर आज उस वादे को भी तोड़ दिया है. समाजवादी पार्टी का जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के साथ गठबंधन भी टूटने के कगार पर पहुंचे गया है.

8:24 PM. 8 Jun 22 2:54 PM. 8 Jun

मुजफ्फरनगर नगर के पेपर मिल में लगी भीषण आग

मुजफ्फरनगर नगर की भोपा रोड पर एक पेपर मिल में बुधवार दोपहर आग लग गई. आग लगने से मालिकों का कई ट्रक वेस्ट पेपर जलने की खबर सामने आ रही है. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं.

8:18 PM. 8 Jun 22 2:48 PM. 8 Jun

महानदल ने सपा से तोड़ा गठबंधन

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव होना है. इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की ओर से विधान परिषद न भेजे जाने से नाराज महान दल अध्यक्ष केसव देव मौर्य ने सपा से खुद को अलग कर लिया है. उन्होंने कहा कि दवाब डालने वालों को अखिलेश यादव विधान परिषद और राज्यसभा भेज रहे हैं. जब सपा को मेरी जरूर ही नहीं तो गठबंधन का क्या फायदा.

8:18 PM. 8 Jun 22 2:48 PM. 8 Jun

विधान परिषद चुनाव के लिए सपा ने तीन नाम किए फाइनल

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव होना है. ऐसे में सपा ने आज अपने 3 उम्मीदवार के नाम कर ऐलान कर दिया है. इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, सोबरन सिंह यादव के पुत्र मुकुल यादव और जासमीर अंसारी का नाम शामिल है. तीनों प्रत्याशियों ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >