UP Breaking News Live: आपत्तिजनक पोस्ट में कानपुर से बीजेपी नेता हर्षित श्रीवास्तव गिरफ्तार

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
4:57 AM. 8 Jun 22 11:27 PM. 7 Jun

आपत्तिजनक पोस्ट में बीजेपी नेता कानपुर से हर्षित श्रीवास्तव गिरफ्तार

कानपुर से आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर बीजेपी नेता हर्षित श्रीवास्तव गिरफ्तार किए गए हैं. उन्‍होंने ट्वीटर पर पोस्‍ट किया था.

2:40 AM. 8 Jun 22 9:10 PM. 7 Jun

ज्ञानवापी मामले की सुनवाई कर रहे जज को धमकी

ज्ञानवापी मामले की सुनवाई कर रहे सिविल जज रवि दिवाकर को धमकी मिली है. इस्लामिक अगाज मूवमेंट ने की ओर से धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई है. जज ने अपर मुख्य सचिव गृह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है.

1:10 AM. 8 Jun 22 7:40 PM. 7 Jun

सूर्य पाल गंगवार लखनऊ के डीएम बने

उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ ने प्रदेश में 9 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. बीते तकरीबन ढाई साल से लखनऊ के जिलाध‍िकारी रहे अभ‍िषेक प्रकाश का उद्योग विभाग में तबादला कर दिया गया है. वहीं, लखनऊ का डीएम अब सूर्य पाल गंगवार को बनाया गया है.

1:10 AM. 8 Jun 22 7:40 PM. 7 Jun

स्‍वामी अविमुक्तेश्‍वरानंद का गिरा वजन, बोले- डीएम हैं जिम्‍मेदार

ज्ञानवापी प्रकरण में मिले शिवल‍िंग की पूजा-अर्चना की जिद पर अड़े स्वामी अविमुक्तेस्वरानंद का वजन 5 किलो घट गया है. वे बीते चार दिनों से अन्‍न-जल का त्‍याग किए हुए हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है, ‘अगर मेरे प्राण गए तो इसके जिम्मेदार जिलाधिकारी और जिले के पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी होंगे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कही नहीं लिखा है कथित शिवलिंग. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है शिवलिंग को ड्यूल प्रोटेक्शन दें. जिलाधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या कर पूजन से रोक रखा है. जिलाधिकारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना का मुकदमा करूंगा. अयोध्या से संत को बुलाकर पूजा करवाई जा रही है लेकिन काशी के संत को मठ में कैद कर लिया गया है.’

1:10 AM. 8 Jun 22 7:40 PM. 7 Jun

कानपुर दंगे की जांच पर पुलिस ने जारी किया बयान

1:10 AM. 8 Jun 22 7:40 PM. 7 Jun

ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष पर मुकदमा दर्ज करने का प्रार्थना पत्र खारिज

ज्ञानवापी प्रकरण में मुस्लिम पक्ष पर मुकदमा दर्ज करने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156-3 के तहत दिया गया प्रार्थना पत्र अदालत ने खारिज कर दिया है. एडवोकेट राजा आनंद ज्योति सिंह ने अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी एसएम यासीन और 1000 अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावना को आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >