UP Breaking News Live: वाराणसी पहुंचे राष्ट्रपति, बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाएंगे हाजिरी

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
2:43 PM. 5 Jun 22 2:43 PM. 5 Jun

वाराणसी पहुंचे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ वाराणसी पहुंच गए हैं. लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वह बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) के गेस्ट हाउस आएंगे. यहां विश्राम के बाद वे अपने छह घंटे के प्रवास में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे. वि

2:43 PM. 5 Jun 22 2:43 PM. 5 Jun

कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड की आज होगी कोर्ट में पेशी

कानपुर में शुक्रवार को बाजार बंद कराने को लेकर हुई हिंसा के मास्टरमाइंड जफर हयात हाशमी को घटना के 24 घण्टे के अंदर एसटीएफ ने लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया है.मुख्य आरोपी से पूछताछ पुलिस की जारी है.वही आज जफर हयात हाशमी का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा.

2:43 PM. 5 Jun 22 2:43 PM. 5 Jun

हापुड़ हादसे पर किसान मजदूर संघ का प्रदर्शन

किसान मजदूर संघ ने हापुड़ की एक फैक्ट्री में बॉयलर में आग लगने की घटना पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई. किसान मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह राणा ने कहा कि हम प्रभावित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और अवैध रूप से चल रही सभी फैक्ट्रियों को सील करने की मांग करते हैं.

9:07 AM. 5 Jun 22 9:07 AM. 5 Jun

बरेली में धारा 144 लागू

कानपुर में हुई हिंसा का असर यह हुआ है कि बरेली में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. मुस्लिम धर्मगुरु तौकीर रजा द्वारा घोषित 10 जून को होने वाले विशाल विरोध प्रदर्शन से पहले बरेली प्रशासन ने कानपुर हिंसा के बाद और एहतियात के तौर पर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगा दिया है. भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था. जिसके बाद बरेली में भाजपा प्रवक्ता की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया था.

7:45 AM. 5 Jun 22 7:45 AM. 5 Jun

मुख्तार अंसारी को झटका

पूर्वांचल के माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को बड़ा झटका लगा है. लखनऊ की सत्र अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. मुख्तार पर लखनऊ में शत्रु संपत्ति हथियाने का आरोप है. इस मामले में लखनऊ की कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

आगरा: भड़काऊ भाषण देकर महौल बिगाड़ने की कोशिश, लोकल इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकदमा

7:45 AM. 5 Jun 22 7:45 AM. 5 Jun

दिल्ली के अस्पताल से आजम खां को मिली छुट्टी

सपा नेता मोहम्मद आजम खां के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. जिसके बाद आजम अपने घर लौट आए। लंबे समय के बाद जेल से छूटे आजम खान की तबीयत खराब हो गई थी, जिस पर 28 मई की देर रात परिवार के सदस्यों ने उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

7:45 AM. 5 Jun 22 7:45 AM. 5 Jun

राष्ट्रपति का वाराणसी दौरा आज

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज वाराणसी आएंगे. दोपहर करीब एक बजे गोरखपुर एयरपोर्ट से सीधे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे. आज शाम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन, पूजन करेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >