UP Breaking News Live: विधानसभा में नेता प्रत‍िपक्ष अख‍िलेश यादव का भाषण खत्‍म, जवाब दे रहे ब्रजेश पाठक

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
9:23 PM. 30 May 22 3:53 PM. 30 May

पीसीएस 2020 बैच देवेश चतुर्वेदी का UPSC में चयन

पीसीएस 2020 बैच देवेश चतुर्वेदी का UPSC में चयन हो गया है. उन्‍हें 148वीं रैंक मिली है.

9:23 PM. 30 May 22 3:53 PM. 30 May

यूपी विधानसभा में ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक बोल रहे…

UP Vidhansabha Budget Session 7Th Day: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यूपी की विधानसभा में सोमवार को बजट सत्र के सातवें दिन प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ को घेरा. उनके अभ‍िभाषण के बाद डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक जवाब दे रहे हैं.

7:58 PM. 30 May 22 2:28 PM. 30 May

श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि-ईदगाह विवाद पर 1 जुलाई को सुनवाई

मथुरा के श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि-ईदगाह विवाद के बीच सोमवार को एक और अर्जी दी गई, जिसमें कोर्ट से मांग की गई कि विवाद पर जून माह में प्रतिदिन सुनवाई हो. इसके अलावा रोज ईदगाह जाने की अनुमति मांगी गई. प्रार्थना पत्र में धार्मिक चिन्ह मिटाने की भी आशंका जाहिर की गई है. फिलहाल, कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 1 जुलाई की तारीख तय कर दी है.

7:58 PM. 30 May 22 2:28 PM. 30 May

बेंगलुरु में राकेश टिकैत पर फेंकी काली स्याही

बेंगलुरु में किसानों की बैठक में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकी गई. बैठक में उस वक्त किसान आपस में भिड़ गए जब राकेश टिकैत की पीसी चल रही थी. किसानों के बीच मारपीट में एक किसान ने राकेश टिकैत के ऊपर स्याही फेंक दी. बताया जा रहा है कि ये स्याही स्थानीय किसान नेता के समर्थकों ने फेंकी है

7:58 PM. 30 May 22 2:28 PM. 30 May

यूपी में कोरोना काल में 23 हजार से अधिक लोगों की मौत

यूपी विधानसभा सत्र में सपा विधायक रविदास मल्होत्रा ने योगी सरकार से पूछा कि प्रदेश में कोरोना काल में कितने लोगों की मौत हुई, तो डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने जवाब दिया. उन्होंने बताया कि, प्रदेश में कोरोना काल में 23 हजार से अधिक लोगों की मौत दर्ज की गई.

7:58 PM. 30 May 22 2:28 PM. 30 May

घर में बम धमाके से तीन लोग घायल

प्रयागराज के यमुनापार के घूरपुर इलाके में बम धमाके की घटना सामने आई है. यहां घर के अंदर हुए विस्फोट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है. घूरपुर के जमोली में पसियान बस्ती की घटना है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >