मुख्य बातें
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

UP Breaking News Live: कानपुर में बड़ा हादसा, बस और कार की भिड़ंत में पांच की मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा हुआ है. मूसा नगर थाना क्षेत्र के बीआरडी महाविद्यालय के पास बस और कार की टक्कर हो गई. हादसे में मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई. चित्रकूट में कामतानाथ जी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओ से भरी कार और स्कूली बस में हुई जोरदार टक्कर.
राज्यसभा के लिए सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अध्यक्ष जयंत चौधरी सपा के समर्थन से नामांकन. वे सपा और आरएलडी के राज्यसभा के संयुक्त प्रत्याशी होंगे.
विवादों में रहने वाले वसीम रिजवी ने धर्म परिवर्तन करे अपना नाम जितेंद्र नारायण त्यागी रख लिया था. अब उनके मकान को लेकर विवाद हो रहा है. कारण, जिस जमीन पर उनका मकान है, वह वक्फ बोर्ड की थी. धर्म परिवर्तन के बाद उसके स्वामित्व पर पेंच फंस गया तो त्यागी जी ने फुटपाथ पर सोने का फैसला किया है. उन्होंने ऐलान किया है कि वे रविवार यानी आज से लखनऊ में हनुमान मंदिर के फुटपाथ पर सोएंगे. वे बिस्तर लेकर मंदिर के फुटपाथ पर पहुंच रहे हैं.
यूपी बीजेपी से राज्यसभा में भेजने के लिए 6 नामों पर मुहर लगाई गई है. राज्यसभा चुनाव के तहत बीजेपी अपने 15 सदस्य भेज सकती है. इसके लिए रविवार को 15 नामों की सूची जारी कर दी गई. इसमें यूपी से 6 नाम दर्ज हैं. इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डॉ. राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह, और संगीता यादव का नाम शामिल है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जून के पहले हफ्ते में लखनऊ आ सकती हैं. यूपी में कांग्रेस चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रही है. दो दिवसीय चिंतन शिविर में प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी. इसमें कांग्रेस अपनी भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेगी.
मुजफ्फरनगर में बालियान खाप की बड़ी महापंचायत का आयोजन किया गया है. बैठक में चौधरी नरेश टिकैत पहुंच गए हैं. किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत पंचायत स्थल पहुंच गए हैं. पश्चिमी यूपी के दर्जनों खाप चौधरी थांबेदारों के साथ पहुंच गये हैं. यह महापंचायत जल जंगल और जमीन को बचाने के लिए की गई है.