मुख्य बातें
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

UP Breaking News Live: गाजियाबाद की खिलौना फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
कानपुर में पान मसाला कारोबारी के यहाँ पर एसजीएसटी का छापा पड़ा है. जानकारी के मुताबिक कारोबारी के डेढ़ करोड़ रुपए का माल सीज किया गया है.
गाजियाबाद में खिलौना बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी. हालांकि, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की मौके पर पहुंच गई. यह घटना लोनी के ट्रोनिका सिटी इलाके की है.
प्रयागराज में पुलिस-प्रशासन की हर संभव कोशिश के बाद भी आपराधिक मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है. ताजा मामला फाफामऊ के गद्दोपुर इलाके का है, जहां गोली चलने से एक वक्ति की मौत की सूचना है.
राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने चौथा प्रत्याशी उतारने से मना कर दिया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि वह राज्यसभा चुनाव में चौथा प्रत्याशी नहीं उतारेंगे. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भर्तियों में आरक्षण नियमों का पालन नहीं हुआ है. आज युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. BJP लोकतंत्र, सेक्युलरिज्म,सोशलिज़्म को बर्बाद कर रही है’
सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार यानी आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गए हैं. सीएम योगी चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में पहुंचे हैं. यहां उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.
नोएडा में निठारी के हसराज टॉवर मालिक के खिलाफ दमकल विभाग ने FIR दर्ज कराई है. सुनील के खिलाफ थाना सेक्टर 20 में मामला दर्ज कराया गया है. टॉवर में फायर सेफ़्टी के कोई इंतजाम नहीं होने के कारण मामला दर्ज कराया गया है. 23 मई को आग लगने के कारण गोदाम और 10 दुकानों में रखा सामान जल गया था.