UP Breaking News Live: इस्तीफा दे चुके मंत्री दिनेश खटीक सीएम योगी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
10:30 PM. 21 Jul 22 5:00 PM. 21 Jul

दिनेश खटिक पहुंचे सीएम योगी के घर 

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक सीएम योगी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हुये हैं. मंत्री दिनेश खटीक के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद हैं. पार्टी की हाई कमान को पत्र भेजने के बाद दिनेश खटिक गुरुवार को सीएम योगी से मुलाकात करने पहुंचे हैं.

10:30 PM. 21 Jul 22 5:00 PM. 21 Jul

ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापिस

Varanasi News: ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की मांग पर विचार करने से सुप्रीमकोर्ट ने मना किया, कहा जब मुकदमा (वाद) जिला अदालत में लंबित है तो वही मांग रखिए. सुप्रीम कोर्ट में PIL में ये मांग कैसे की जा सकती है. कोर्ट का रुख देख वकील हरिशंकर जैन ने याचिका वापस ले ली है.

8:02 PM. 21 Jul 22 2:32 PM. 21 Jul

लखनऊ ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी कार्यालय पहुंच चुकी हैं. सोनिया गांधी के साथ-साथ बेटे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं. उनसे नेशनल हेराल्ड केस मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) पूछताछ करेगा. इधर सोनिया गांधी की पेशी के विरोध में कांग्रेस ने लखनऊ में ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

8:02 PM. 21 Jul 22 2:32 PM. 21 Jul

मुख्तार अंसारी की फिर बढ़ी मुश्किलें

31 साल पुराने चर्चित अवधेश राय हत्याकांड की मूल केस डायरी गायब कराने के मामले में केंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. अवधेश राय की हत्या 3 अगस्त 1991 लहुराबीर क्षेत्र स्थित उनके घर के पास की गई थी. केस डायरी गायब कराने के आरोप में मुख्तार अंसारी सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की सुनवाई वाराणसी एमपी एलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

8:02 PM. 21 Jul 22 2:32 PM. 21 Jul

सीएम योगी ने सुमेरपुर प्लांट का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड के सुमेरपुर प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन किया.

8:02 PM. 21 Jul 22 2:32 PM. 21 Jul

यूपी में कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

लखनऊ में आज कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करीब 12 बजे इस योजना का शुभारंभ करेंगे. राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का आज लोक भवन के ऑडिटोरियम में शुभारंभ किया जाएगा. राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >