UP Breaking News Live: आगरा में सिपाही पर हमला कर आरोपी को छुड़ा ले गए

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
8:55 PM. 13 Jul 22 3:25 PM. 13 Jul

आगरा में सिपाही पर हमला कर आरोपी को छुड़ा ले गए

आगरा में सिपाही पर हमला कर आरोपी को छुड़ा कर ले गए चार लोग. जिला जेल से पेशी पर लाए थे आरोपी को. सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है. फिरोजाबाद लाइन पर इलाके का रहने वाला है आरोपी विनय श्रोतीय. इस मामले में थाना बरहन में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों की धरपकड़ के लिए सभी चेक पॉइंट पर नाकाबंदी कर दी गई है. घटनास्थल पर सभी आलाधिकारी पहुंच चुके हैं.

8:04 PM. 13 Jul 22 2:34 PM. 13 Jul

जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर मायावती ने बीजेपी पर साधा निशाना

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा, ऐसे समय में जब आसमान छूूती महंगाई, अति गरीबी व बढ़ती बेरोजगारी आदि के अभिशाप से परिवारों का जीवन दुखी, त्रस्त व तनावपूूर्ण है. तथा वे स्वंय ही अपनी सभी जरूरतों को सीमित कर रहे हैं, तब जनसंख्या नियंत्रण जैसे दीर्घकालीन विषय पर लोगों को उलझाना भाजपा की कौन सी समझदारी है?

कानून से कहीं ज्यादा जागरुकता की जरूरत- मायावती

जनसंख्या नियंत्रण दीर्घकालीन नीतिगत मुद्दा जिसके प्रति कानून से कहीं ज्यादा जागरुकता की जरूरत किन्तु भाजपा सरकारें देश की वास्तविक प्राथमिकता पर समुचित ध्यान देने के बजाय भटकाऊ व विवादित मुद्दे ही चुन रही हैं तो ऐसे में जनहित व देशहित का सही से कैसे भला संभव? जनता दुखी व बेचैन है.

8:04 PM. 13 Jul 22 2:34 PM. 13 Jul

मुस्लिम पक्ष ने विष्णु शंकर जैन को लेकर दिया प्रार्थना पत्र

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से वादी के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन को लेकर जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है. इस प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है की वह सुप्रीम कोर्ट में सरकार का पक्ष रख रहे हैं, जबकि इस मामले में सरकार प्रतिवादी है. ऐसे में वह प्रतिवादी के वकील होते हुए वादी का पक्ष रख रहे है. इसी को लेकर इस प्रार्थना पत्र में आपत्ति की गई है.

6:10 PM. 13 Jul 22 12:40 PM. 13 Jul

लखीमपुर में पत्नी की निर्मम हत्या कर पति फरार

लखीमपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. यहां धारदार हथियार से पति ने पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है. घरेलू विवाद के चलते पति ने हत्या,घटना को अंजाम दिया है, जिसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. घटना पसगवां के उचौलिया रूरा की है.

4:04 PM. 13 Jul 22 10:34 AM. 13 Jul

ज्ञानवापी विवाद को लेकर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी सुनवाई

ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी आज सुनवाई होनी है. वाराणसी की अदालत में 1991 में दाखिल हुआ था केस. केस की सुनवाई हो सकती है या नहीं. इस मामले को आज हाईकोर्ट तय करेगा. सर्वेक्षण कराए जाने समेत कई अन्य मुद्दों पर भी बहस हो सकती है. पिछली सुनवाई पर हिंदू पक्ष ने अपनी बहस पूरी कर ली थी. अब आगे की सुनवाई में मुस्लिम पक्ष अपनी बहस जारी रखेंगे. इसके बाद इस मामले में यूपी सरकार भी अपना पक्ष रखेगी. ज्ञानवापी विवाद मामले को लेकर 5 याचिकाएं दाखिल हैं।

3:22 PM. 13 Jul 22 9:52 AM. 13 Jul

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने की विधि विधान से पूजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु पूर्णिमा पर विधि विधान के साथ कर रहे हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिग्विजय नाथ स्मृति भवन में आम जनता के साथ गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. जहां सभागार में शिष्य और श्रद्धालु को तिलक लगाने की परंपरा है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >