UP Breaking News Live: बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी सहित 3 लोगों के खिलाफ NBW

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
3:32 AM. 20 May 22 10:02 PM. 19 May

लखनऊ की टीले वाली मस्‍ज‍िद पर उठ रहे सवाल

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने 22 मई को लखनऊ के 1090 चौराहे से टीलेवाली मस्जिद तक मार्च करने का ऐलान किया है. ऐसा करके वे मस्जिद के लक्ष्मण टीला होने का दावा करेंगे. उनका दावा है कि औरंगजेब ने बनवाई थी ये मस्जिद.

3:32 AM. 20 May 22 10:02 PM. 19 May

वाराणसी में शांति समिति की बैठक के बाद फोर्स के साथ पैदल गश्त

Varanasi News: शांति समिति की बैठक के बाद फोर्स के साथ पैदल गश्त पर निकले डीसीपी काशी रामसेवक गौतम और एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय.

1:38 AM. 20 May 22 8:08 PM. 19 May

गैंगस्टर रिजवान जहीर की 3 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज

पूर्व सांसद, गैंगस्टर के अभियुक्त रिजवान जहीर की विकासनगर व कुर्सी रोड (लखनऊ) स्थित मकान, कीमत 3 करोड़ 62 लाख कुर्क कर लिया गया.

1:38 AM. 20 May 22 8:08 PM. 19 May

मथुरा को लेकर योगी सरकार ने किया बड़ा फैसला

कृष्णानगरी मथुरा पर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला किया है. अयोध्या की रामलीला की तर्ज पर मथुरा में कृष्णलीला का मंचन किया जाएगा. ब्रज क्षेत्र में जन्मे कलाकारों साहित्यकारों और लेखकों के घर होंगे संरक्षित करने के साथ ही लेखकों, कलाकारों और साहित्यकारों के नाम पर वहां की सड़कों का नाम रखा जाएगा. ब्रज क्षेत्र में सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी. लोक एवं जनजाति कला संस्कृति को संरक्षित करने के लिए जिलावार सूची तैयार होगी. वहीं, ब्रजभाषा के प्राचीन साहित्य का जर्मन, फ्रेंच और रूसी भाषा में अनुवाद होगा.

1:38 AM. 20 May 22 8:08 PM. 19 May

प्रयागराज में सड़क हादसे में दो की मौत

सरायइनायत के जुनेदपुर गेट के सामने कार बाइक में टक्कर बाइक सवार दो युवक की मौत.

1:38 AM. 20 May 22 8:08 PM. 19 May

बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी पर कानूनी दिक्‍कत 

Mau News: बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी सहित 3 लोगों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट. विशेष अदालत से यह NBW जारी हुआ है. गिरफ्तारी के लिए मऊ पुलिस ने टीम का गठन कर दिया है. आफसा पर गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज हुआ है मुकदमा.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >