UP Breaking News LIVE: पीएम मोदी का गोरखपुर दौरा कल, खाद कारखाना और एम्स की देंगे सौगात

UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में सोमवार, 6 दिसंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

Live Updates
3:55 AM. 7 Dec 21 10:25 PM. 6 Dec

पीएम मोदी का मंगलवार को गोरखपुर दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार को गोरखपुर दौरा है. वह सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे और यहां की जनता को 100 अरब के विकास कार्यों की सौगात देंगे. इसके अलावा, प्रधानमंत्री 8603 करोड़ के खाद कारखाने और 1011 करोड़ से बने एम्स की भी सौगात देंगे. पीएम RMRC की हाईटेक लैब्स का भी उद्घाटन करेंगे. इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था में 2 डीआईजी, 8 एसपी, 20 एएसपी तैनात रहेंगे. इसके अलावा, 55 सीओ और 10 कंपनी पैरामिलिट्री भी तैनात होगी.

3:55 AM. 7 Dec 21 10:25 PM. 6 Dec

सपा के संस्थापक सदस्य गोपाल अग्रवाल भाजपा में शामिल

अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है. सपा के संस्थापक सदस्य व उपेक्षित चल रहे गोपाल अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गए हैं.

1:32 AM. 7 Dec 21 8:02 PM. 6 Dec

यूपी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए- शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने आज भाजपा कार्यालय पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार का कार्यकाल शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्ण काल के रूप से जाना जाएगा. शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं.

1:32 AM. 7 Dec 21 8:02 PM. 6 Dec

सरकारी गोदाम में नहीं मिल रही किसानों को खाद- कांग्रेस

यूपी कांग्रेस ने एक वीडियो ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि सरकारी गोदाम में किसानों को खाद नहीं मिल रही है, लेकिन गोदाम के बाहर 1200 की खाद 1600 में बेची जा रही है. कालाबाजारी को वैधानिकता देने का काला कानून लाने वाली लुटेरी सरकार में सिर्फ लुटेरे चांदी काट रहे हैं.

1:32 AM. 7 Dec 21 8:02 PM. 6 Dec

बेटे ने पिता की सिर कूचकर की हत्या

बांदा में एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता को सिर कूचकर जान से मार डाला. सुबह बुजुर्ग का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा मिला. पुलिस ने आरोपी बेटे काे गिरफ्तार कर लिया है. मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौरा जलालपुर गांव का है.

1:32 AM. 7 Dec 21 8:02 PM. 6 Dec

आईआईटी कानपुर के छात्रों का बंपर प्लेसमेंट

आईआईटी कानपुर के छात्रों को प्लेसमेंट सीजन 2021-22 के चौथे दिन के अंत में 940 ऑफर मिले, जिनमें से 773 ऑफर स्वीकार किए गए. यह 156 प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) के अतिरिक्त है जो पहले ही स्वीकार किए जा चुके हैं.

मुख्य बातें

UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में सोमवार, 6 दिसंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >