UP Breaking News Live: प्रदूषण का कहर: गौतमबुद्ध नगर में कक्षा 1 से 8 तक ऑनलाइन क्लास के निर्देश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
4:57 AM. 4 Nov 22 11:27 PM. 3 Nov

प्रदूषण का कहर: गौतमबुद्ध नगर में कक्षा 1 से 8 तक ऑनलाइन क्लास के निर्देश

बढ़ते प्रदूषण के चलते गौतमबुद्ध नगर में 1 से 8 वीं तक के निजी और सरकारी स्कूलों में होगी ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्देश दिया गया है. जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसका आदेश जारी कर दिया है. 8 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिये गये हैं. कक्षा 9 से 12वीं तक का फैसला स्कूल प्रबंधन पर छोड़ा गया है.

1:02 AM. 4 Nov 22 7:32 PM. 3 Nov

4 नवंबर को अलीगढ़ में सभी गैस एजेंसी और गौदाम रहेंगे बंद

Aligarh News: अलीगढ़ में सभी गैस एजेंसी और गौदाम कल 4 नवंबर को बंद रहेंगे, सिलेंडर भी नहीं पहुंचेंगे. अलीगढ़ की एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है. अलीगढ़ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के बैठक कमलकांत तिवारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि अलीगढ़ में सभी गैस एजेंसी और गौदाम 4 नवंबर को बंद रहेंगे, किसी भी प्रकार का वितरण नहीं होगा. अलीगढ़ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने छर्रा इंडेन गैस एजेंसी मालिक निलय गुप्ता को जेल भेजने और एएस एचपी गैस मालिक आमिर पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर विरोध दर्ज किया है. एसोसिएशन का आरोप है कि दोनों को झूठा फंसाया गया है.

12:41 AM. 4 Nov 22 7:11 PM. 3 Nov

एटीएस ने देवबंद से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया

एटीएस ने अल कायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट और जेएमबी मॉड्यूल के दो संदिग्ध आतंकियों आस मोहम्मद और मोहम्मद हारिस सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार किया है. ये दोनों आतंकी संगठन AQIS और JMB मॉड्यूल से जुड‍़े थे.

7:39 PM. 3 Nov 22 2:09 PM. 3 Nov

योगी कैबिनेट की बैठक में 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर

योगी कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. बैठक के दौरान कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. इस दौरान, गृह विभाग से जुड़ा प्रस्ताव, लखनऊ के 6 ग्रामीण थाने कमिश्नरेट में लाने का प्रस्ताव, वाराणसी में अब 12 थाने कमिश्नरेट से जुड़ गए हैं. इसके अलावा कानपुर के 14 ग्रामीण थाने कमिश्नरेट से जुड़े, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर के सभी थाने कमिश्नरेट से जुड़े, डाटा सेंटर नीति -2021 में संशोधन प्रस्ताव पास, उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2020 में संशोधन प्रस्ताव पास, औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति पास.

इसके अलावा महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के नियंत्रणाधीन बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त निदेशालय/कार्यालयों के साथ साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन समस्त निदेशालय/कार्यालयों को समेकित करते हुए महानिदेशक, स्कूल शिक्षा को अधिकार एवं कर्तव्य का प्रतिनिधायन किया जाना समेत अन्य प्रस्ताव पास हुए हैं.

7:39 PM. 3 Nov 22 2:09 PM. 3 Nov

हजरतगंज के प्रिंस मार्केट में लगी आग

राजधानी लखनऊ स्थित हजरतगंज के प्रिंस मार्केट में आग लगने की घटना सामने आई है. सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गए हैं. हजरतगंज का प्रिंस मार्केट कपड़े का बड़ा मार्केट है.चौथी मंजिल में कोचिंग में पढ़ रहे कुछ बच्चों के फंसने की सूचना मिली है. फिलहाल, दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

4:12 PM. 3 Nov 22 10:42 AM. 3 Nov

यूपी कैबिनेट की बैठक में करीब 35 प्रस्तावों को लेकर होगी चर्चा

यूपी कैबिनेट की बैठक में आज करीब 35 प्रस्तावों को लेकर चर्चा होगी. इनमें यूपी में माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग का एक होगा महानिदेशक स्कूल, इसके अलावा महानिदेशक स्कूल के नियंत्रण में होंगे शिक्षा के सभी विभाग एवं निदेशालय इसके साथ ही यूपी औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन 2022 पर चर्चा होगी. इसके साथ ही अमानगढ़ बाघ संरक्षण फाउंडेशन यूपी के गठन को लेकर चर्चा, अयोध्या में उप डाकघर निर्माण को लेकर भी प्रस्ताव, वाराणसी में एकीकृत मंडल स्तरीय कार्यालय निर्माण के भी प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >