नई दिल्ली से भागलपुर के लिए 27 अक्टूबर को चलेगी स्पेशल ट्रेन
आगामी त्यौहार के मद्देनजर रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन और अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी के लिये रेलवे नई दिल्ली से भागलपुर के लिए 27 अक्टूबर को स्पेशल रेलगाड़ी सं0 04050 चलाएगा. 04050 नई दिल्ली-भागलपुर त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 27.10.2022,को नई दिल्ली से रात्रि 11.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 08.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. 04050 नई दिल्ली-भागलपुर स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं0 , पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं0, , बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, कियूल, जमालपुर, तथा सुल्तान गंज स्टेशनों पर ठहरेगी .