प्रभात गुप्ता हत्याकांड मामला, MP/MLA कोर्ट में आज सुनवाई टली
लखीमपुर के बहुचर्चित प्रभात गुप्ता मर्डर केस में आज MP/MLA कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन टाल दी गई है. इस हत्याकांड में केंद्रीय मंत्री अजय मित्रा टेनी मुख्य आरोपी हैं. अब इस मामले में अगली सुनवाई जनवरी में होगी. गौरतलब है कि लखीमपुर के तिकुनिया थाना क्षेत्र के बनवीरपुर गांव में प्रभात गुप्ता की हत्या कर दी गई थी. मामले में प्रभात के पिता संतोष गुप्ता ने अजय मिश्रा टेनी के साथ शशि भूषण, राकेश डालू और सुभाष मामा को हत्या में नामजद आरोपी बनाया था. आरोप लगाया था कि प्रभात गुप्ता को दिन दहाड़े बीच रास्ते में पहली गोली अजय मिश्रा ने मारी और दूसरी गोली सुभाष मामा ने मारी थी. जिसके बाद प्रभात की मौके पर ही मौत हो गई थी.