UP Breaking News Live: सपा विधायक पूजा पाल की कन्नौज में गाड़ी पलटी, तीन घायल, मैनपुरी जा रही थीं पूजा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले

Live Updates
1:23 PM. 20 Nov 22 1:23 PM. 20 Nov

सपा विधायक पूजा पाल की कन्नौज में गाड़ी पलटी, तीन घायल, पूजा पाल हादसे में बाल-बाल बचीं

सपा विधायक पूजा पाल की कन्नौज में गाड़ी पलटी, तीन घायल, पूजा पाल हादसे में बाल-बाल बच गयी. बताया जा रहा है कि उनका ड्राइवर, गनर व एक अन्य व्यक्ति इस हादसे में घायल हुये हैं. सभी को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिये भेजा गया है.

12:43 PM. 20 Nov 22 12:43 PM. 20 Nov

मैनपुरी में एक मंच पर आये अखिलेश यादव-शिवपाल यादव, अखिलेश ने छुए चाचा के पैर

मैनपुरी के उपचुनाव में शिवपाल यादव,अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव के मंच पर आ गये. अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव के पैर छुए तो वहीं शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव का बुके देकर स्वागत किया. इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि पहला चुनाव जब नेताजी हमारे बीच नहीं हैं. मैनपुरी की जनता ने नेताजी को बनाया, नेताजी ने मैनपुरी को बनाया.

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘आपके संघर्ष ने नेताजी को देश की नेता बनाया’ पूरा देश देखेगा इस बार ऐतिहासिक जीत होगी. चाचा-भतीजे में मैंने कभी दूरी नहीं मानी. आज राजनैतिक दूरी भी खत्म हो गई. आज पूरे देश की निगाह मैनपुरी चुनाव पर है. बीजेपी आरोप लगाती है कि सपा जातिवादी पार्टी है. नेताजी हमेशा सर्व समाज को लेकर चले हैं.

11:49 AM. 20 Nov 22 11:49 AM. 20 Nov

सहारनपुर से आज निकाय चुनाव का शंखनाद करेंगे सीएम योगी

सीएम योगी आज सहारनपुर में निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे. वे यहां मां शाकंभरी देवी की धरती से निकाय चुनाव का भी शंखनाद करेंगे. सीएम निकाय चुनाव के साथ ही भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव की जमीन भी तैयार करेंगे.बीजेपी ने वर्ष 2014 से लेकर हर चुनाव का शंखनाद सहारनपुर से ही किया है. निकाय चुनाव पर सीएम को फोकस रहेगा. यहां की लोकसभा सीट को लेकर भी भाजपा अपनी जमीन तैयार करने में लगी हुई है.

11:39 AM. 20 Nov 22 11:39 AM. 20 Nov

सीएम योगी आज लोक सेवा आयोग में चयनित नर्सों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 20 नवंबर को लोक सेवा आयोग से चयनित नर्सों को नियुक्ति पत्र सैंपेंगे

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >