Ballia: UP बोर्ड पेपर लीक मामले का मास्टमाइंड निर्भय नारायण सिंह गिरफ्तार, 30 सादी और सॉल्व कॉपी बरामद

यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड निर्भय नारायण सिंह के पास से 30 सादी कॉपी सहित सॉल्व की हुईं कॉपी भी बरामद की गई हैं. वहीं, गिरफ्तारी के समय उसके पास से अंग्रेजी के पेपर की फोटोकॉपी भी बरामद की गई हैं. बलिया के महाराजी कॉलेज भीमपुरा में पेपर लीक होने का खुलासा हुआ था.

UP Board Paper Leaked: यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक करने वाला मास्टमाइंड निर्भय नारायण सिंह अपने सहयोगी राजीव प्रजापति के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से 30 सादी कॉपी सहित सॉल्व की हुईं कॉपी भी बरामद की गई हैं. वहीं, गिरफ्तारी के समय उसके पास से अंग्रेजी के पेपर की फोटोकॉपी भी बरामद की गई हैं. बलिया के महाराजी कॉलेज भीमपुरा में पेपर लीक होने का खुलासा हुआ था. इसके बाद से ही प्रदेश में ताबड़तोड़ अभियान चलाकर इस पूरे मामले की जांच की जा रही थी. उम्मीद है कि मास्टरमाइंड के गिरफ्तार होने के बाद कई बड़े खुलासे होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >