UP Board UPMSP Result 2022 LIVE: यूपी बोर्ड 10th, 12th के नतीजे आज, जानें इस Direct Link पर लेटेस्ट अपडेट
Copied link
UP Board UPMSP Result 2022 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( UPMSP) का बोर्ड रिजल्ट आज यानी शनिवार को जारी किया जायेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद, यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं के परिणाम को upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे.
5:18 PM. 18 Jun 225:18 PM. 18 Jun
आज जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) का बोर्ड रिजल्ट आज यानी 18 जून को जारी किया जाएगा. यूपीएमएसपी की विज्ञप्ति के मुताबिक, हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर दो बजे जारी किया जाएगा, जबकि, इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा. प्रभात खबर ने रिजल्ट को लेकर पहले ही ऐलान कर दिया था कि, परिणाम 18 जून को जारी होंगे. जोकि एक दम सटीक साबित हुआ है.
2:21 PM. 17 Jun 222:21 PM. 17 Jun
कोरोना महामारी के कारण बीते साल यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था. विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए विशेष मानदंड तैयार किए गए थे.
8:19 PM. 16 Jun 228:19 PM. 16 Jun
एक साथ आ सकते हैं 10वीं और 12वीं के रिजल्ट
माना जा रहा है कि बोर्ड इस बार 10वीं और 12वीं दोनों के परिक्षा परिणाम को एक साथ जारी करेगा. 48 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ जारी करने की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं.
3:11 PM. 16 Jun 223:11 PM. 16 Jun
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द होगा जारी
यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट (UP Board Result-2022) इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने खुद इसके संकेत दिए हैं. उन्होंने उच्चस्तरीय बैठक में कहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों का रिजल्ट समय से जारी कर दिया जाए.
3:11 PM. 16 Jun 223:11 PM. 16 Jun
पिछले साल इस दिन आया था रिजल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पिछले साल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई को जारी किया था. साल 2021 में कोरोना महामारी के कारण परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया था. छात्रों को बिना परीक्षा के इंटर्नल असेसमेंट और पिछली कक्षाओं के परफॉर्मेंस के आधार पर पास किया गया था.
2:31 PM. 16 Jun 222:31 PM. 16 Jun
सीएम ने भी दिए निर्देश
लाखों परीक्षार्थियों को यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के इस बारे में निर्देशित किया है. जिसके बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किया जा सकता है. इस संबंध में सीएम योगी ने अफसरों को क्या निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा कि ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे समय से जारी कर दिए जाए. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिजल्ट जारी होने की पूर्व सूचना अभिभावकों/परीक्षार्थियों को जरूर दी जाए.
8:08 PM. 15 Jun 228:08 PM. 15 Jun
पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे. दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे.
8:25 PM. 14 Jun 228:25 PM. 14 Jun
रिजल्ट पर लेटस्ट अपडेट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सूत्रों से प्राप्त अपडेट के मुताबिक परिषद द्वारा दोनो ही कक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शासन के तिथियों को लेकर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रस्तावित तिथि में से किसी एक पर मुहर लगने के बाद यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 202 डेट का औपचारिक ऐलान कर देगा.
9:03 PM. 13 Jun 229:03 PM. 13 Jun
18 जून को जारी हो सकते हैं यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट
यूपी बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, छात्र 18 जून तक अपने कक्षा 10 और 12 के परिणाम 2022 की उम्मीद कर सकते हैं. परिणाम की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी. इस साल, उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 24 मार्च से 12 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की थी. यूपीएमएसपी बोर्ड परिणाम 2022 की तारीख और समय जल्द ही बोर्ड द्वारा घोषित किया जाएगा. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 यूपीएमएसपी की वेबसाइट- upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर चेक कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें नंबर और स्कूल कोड डालना होगा.
7:42 PM. 13 Jun 227:42 PM. 13 Jun
कब हुई थी परीक्षा
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से लेकर 13 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा में करीब 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें करीब 48 लाख छात्रों ने ही परीक्षा दी है.
7:42 PM. 13 Jun 227:42 PM. 13 Jun
यहां देख सकेंगे रिजल्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट, UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर जारी किए जाएंगे.
1:45 PM. 13 Jun 221:45 PM. 13 Jun
जल्द जारी होंगे रिजल्ट
उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं के छात्र कृपया ध्यान दे कि रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक बोर्ड इस सप्ताह में कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है.
1:45 PM. 13 Jun 221:45 PM. 13 Jun
इतने छात्रों ने छोड़ा था एग्जाम
इस बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड की परीक्षाएं काफी सख्ती के साथ आयोजित की थी. प्रत्येक कक्षा में दो परीक्षा निरीक्षक के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, यहां नकल की कोई गुंजाइश नहीं थी. यही कारण था कि बोर्ड परीक्षा में 4 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा नहीं लिया.
1:45 PM. 13 Jun 221:45 PM. 13 Jun
इस साल इतने छात्रों ने दिया एग्जाम
51 लाख छात्रों में से 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के थे. हालांकि, इनमें से लगभग 48 लाख छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं.
1:45 PM. 13 Jun 221:45 PM. 13 Jun
बिना इंटरनेट के भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
मैसेज के जरिए भी परिणाम चेक कर सकते हैं. 10वीं या 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आपको UP10/UP12 लिखकर स्पेस देना होगा और फिर अपना रोल नंबर लिखना होगा. इसके बाद मैजेस को 56263 पर भेजना होगा. कुछ ही देर में रिजल्ट का मैसेज आपको फोन पर मिल जाएगा.
UP: प्रयागराज हिंसा के बाद पुलिस के बुलडोजर एक्शन पर भड़के ओवैसी, सीएम योगी को लेकर कही ये बात
1:45 PM. 13 Jun 221:45 PM. 13 Jun
इस दिन आ सकता है रिजल्ट
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे 15 जून तक जारी किए जा सकते हैं. यूपी बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार रिजल्ट 2022 अगले सप्ताह घोषित किया जाएगा. रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड डेट और टाइम का नोटिस जारी कर सकता है. यूपी बोर्ड के छात्रों को अपने रिजल्ट 2022 का बेसब्री से इंतजार है. उत्तर प्रदेश बोर्ड ने राज्य में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थीं. परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं.
मुख्य बातें
UP Board UPMSP Result 2022 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( UPMSP) का बोर्ड रिजल्ट आज यानी शनिवार को जारी किया जायेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद, यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं के परिणाम को upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।