उन्नाव केस: रेप पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में कुलदीप सेंगर दोषी करार

उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की कस्टडी डेथ के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी ठहराया है.

नयी दिल्ली/ उन्नाव : उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की कस्टडी डेथ के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी ठहराया है. कोर्ट ने रेप पीड़िता के पिता की मौत मामले में कुलदीप सेंगर को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और कहा कि उनका इरादा रेप पीड़िता के पिता की हत्या करने का नहीं था, उनकी मौत बेरहमी से पिटाई के कारण हुई.

बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 11 में से 4 आरोपी को बरी किया जबकि कुलदीप सेंगर समेत 7 लोगों को दोषी करार दिया. दोषियों की सजा पर अब 12 मार्च को बहस होगी.

इन धाराओं के तहत दिया गया दोषी करार: सेंगर को तीस हजारी कोर्ट ने धारा 304 और 120b के तहत दोषी करार दिया है. कोर्ट ने सेंगर सहित जिन 7 लोग को दोषी करार दिया है, उनमें से दो उत्तर प्रदेश के पुलिस के अधिकारी है. एक एसएचओ है जबकि दूसरा सब इंस्पेक्टर.

जानें मामला: उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में नौ अप्रैल 2018 को मौत हो गयी थी. मामले पर खूब हंगामा मचा था. मामले की जांच सीबीआई कर रही थी. कुलदीप सिंह सेंगर समेत अन्य कई लोगों पर पीड़िता के पिता की हत्या का आरोप लगा था जिसकी जांच सीबीआई को सौंपी गयी थी. इस मामले में कोर्ट ने कुलदीप सेंगर, उसके भाई अतुल, अशोक सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक कामता प्रसाद, सिपाही आमिर खान व छह अन्य के खिलाफ आरोप तय कर रखा था.

ये दोषी करार दिये गये

1. कुलदीप सेंगर

2. कामता प्रसाद, सब इंस्पेक्टर

3. अशोक सिंह भदौरिया, SHO

4. विनीत मिश्रा उर्फ विनय मिश्रा

5. बीरेंद्र सिंह उर्फ बउवा सिंह

6. शशि प्रताप सिंह उर्फ सुमन सिंह

7. जयदीप सिंह उर्फ अतुल सिंह

ये बरी हुए

1. शैलेंद्र सिंह उर्फ टिंकू सिंह

2. राम शरण सिंह उर्फ सोनू सिंह

3. अमीर खान, कॉन्स्टेबल

4. शरदवीर सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >