Prayagraj News: दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, बाइक से टक्कर के बाद कार ने रौंदा

थाना सरायइनायत क्षेत्र अंतर्गत विशाल पाल (16) पुत्र राजेश पाल (ट्राली चालक) निवासी देवरिया व अनिकेत भारतीय (15) पुत्र लालमणि उर्फ नाटे गुरुवार को करीब 3 बजे दोनों एक ही बाइक से थरवई किसी बारात में कैटरिंग का काम करने जा रहे थे.

Prayagraj News: संगमनगरी प्रयागराज के सराय इनायत थाना अंतर्गत जीटी रोड पर जुनेदपुर गांव के सामने गुरुवार को दो बाइकों की आपसी टक्कर में सड़क पर गिरे दो किशोर छात्रों की मौत हो गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

कार दोनों को रौंदते हुए गुजर गई

मिली जानकारी के मुताबिक थाना सरायइनायत क्षेत्र अंतर्गत विशाल पाल (16) पुत्र राजेश पाल (ट्राली चालक) निवासी देवरिया व अनिकेत भारतीय (15) पुत्र लालमणि उर्फ नाटे गुरुवार को करीब 3 बजे दोनों एक ही बाइक से थरवई किसी बारात में कैटरिंग का काम करने जा रहे थे. दोनों जीटी रोड जुनेदपुर पहुंचे ही थे कि तभी अचानक पीछे से आ रही एक बाइक की हैंडिल से टकरा गए, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े. ठीक उसी वक्त वाराणसी की ओर जा रही एक कार दोनों को रौंदते हुए गुजर गई.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस दर्दनाक हादसे में विशाल की मौके पर मौत हो गई जबकि अनिकेत को पड़ोस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत करार दिया. दोनों मृतक किशोर आठवीं में एक साथ पढ़ते थे. वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह उन्हें ढाढस बंधाया. वहीं सरायइनायत पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

रिपोर्ट : एसके यादव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >