Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के बिहारगढ़ गांव से दलित युवक कि दर्दनाक पिटाई का मामला सामने आया है. यहां गांव में एक प्रधान पति ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर दलित युवक की जूतों से बेरहमी से पिटाई की. साथ ही उसके गले में पट्टा बांधकर पूरे गांव में भी घुमाया. घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लिया. मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है.
मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि, वायरल हो रहे वीडियो में दो लोग एक शख्स की पिटाई करते नजर आ रहे हैं. आरोपियों में एक बिहारगढ़ गांव के सरपंच का पति है और दूसरा आरोपी भी उसी गांव का है. हमने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
