मुख्य बातें
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

UP Breaking News Live: अखिलेश यादव ने बुलायी सपा विधायकों की आपात बैठक
राजधानी लखनऊ में सपा कार्यालय में विधायकों की आपात बैठक हो रही है. बैठक में लगभग सभी विधायक पहुंचे हैं. सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बैठक में मौजूद बताए जा रहे है. आचनक बुलाई गयी इस बैठक के पीछे क्या मकसद है, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है.
रामाशीष राय आरएलडी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. वे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं. राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उनकी तैनाती की है. वहीं, मनजीत सिंह को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रभारी सेक्टर संगठन और कमल हसन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रभारी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के पदभार से सुशोभित किए गए हैं.
Lucknow News: यूपी के हज यात्रियों की पहली फ्लाइट 6 जून को रवाना होगी. सरकार की ओर से जारी की गई इस सूचना में बताया गया है कि यह पहली फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी.
लखनऊ की बहुचर्चित टीले वाली मस्जिद में शुक्रवार को नजारा कुछ बदला हुआ था. दरअसल, इस मस्जिद को लेकर बीते कुछ दिनों से हिंदू महासभा यह मांग कर रही है कि यहां का सर्वे करवाकर इसे लक्ष्मण टीला घोषित किया जाए. इसके पीछे उनका दावा है कि यह जगह लक्ष्मण जी के नाम थी. इसी के बाद आज मस्जिद कमेटी की ओर से जुमे की नमाज में ज्यादा संख्या में लोगों से आने की अपील की गई थी. ऐसे में शुक्रवार को ज्यादा संख्या में नमाजी वहां पहुंचे.
प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. सपा सुप्रीमो ने ट्वीट कर लिखा, उप्र में भाजपा सरकार जनित महंगाई ने आम जनता के जीवनयापन में चुनौती खड़ी कर दी है. थाली से लेकर रोज़ी-रोज़गार, काम-कारोबार, परिवहन, आवागमन, दवाई, पढ़ाई सब कुछ महंगाई से बुरी तरह प्रभावित है. सपा की मांग है कि भाजपा सरकार मुंह न छुपाए, बल्कि जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए.
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर जारी विवाद के बीच आज परिसर में जुमे की नमाज है. ऐसे में हिंदू पक्ष की ओर से पत्र लिखकर परिसर में कम से कम लोगों के आने की अपील की गई है. ताकि, इससे पहले की नामज के दौरान की स्थिति फिर से न बन सके. इससे पहले की नमाज में स्थित बेकाबू हो गई थी. हिंदू पक्ष का आरोप है इससे पहले जुमे की नमाज के दौरान शिवलिंग से छेड़छाड़ की गई.