UP : अपराधी को लेकर लौट रही पुलिस की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, एक पुलिसकर्मी सहित 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है.

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है. हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के NH-9 पर हुए इस हादसे में 6 लोग घायल भी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हापुड़ में NH-9 पर दो गाड़ियों की अपसी भिड़ंत यह दुखद घटना घटी.

बता दें कि न्यूज एजेन्सी ANI के अनुसार यह हादसा कउस वक्त हुआ जब पुलिस एक अपराधी को लेकर आ रही थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी में एक किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज था. इस मामले में लखीमपुर खीरी पुलिस गाजियाबाद से युवती व अपहरणकर्ता को बरामद करलौट रही थी. जैसे ही बोलेरो सवार पुलिस टीम हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-9 पर पहुंची. तभी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार दूसरी कार से टकरा गई. इस हादसे में एक पुलिसकर्मी, ड्राइवर व अपहरणकर्ता की मौत हो गई और युवती समेत 6 लोग घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >