Sant Ravidas Jayanti 2022 Live: सिरगोवर्धन मंदिर में रविदास जयंती की धूम, भक्तों की उमड़ी भीड़

Sant Ravidas Jayanti 2022 Live: 15वीं सदी के महान समाज सुधारक और दार्शनिक कवि संत रविदास की जयंती बुधवार (16 फरवरी) को देशभर में मनाई जा रही है. यूपी में भी कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. यूपी में हो रही सभी तरह की गतिविधियों को सबसे पहले जानने के लिए बने रहें 'प्रभात खबर' के साथ...

Live Updates
7:52 PM. 16 Feb 22 7:52 PM. 16 Feb

सिरगोवर्धन मंदिर में रविदास जयंती की धूम

वाराणसी के सिरगोवर्धन मंदिर में रविदास जयंती की धूम है. शाम में भी भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ रही है.

7:52 PM. 16 Feb 22 7:52 PM. 16 Feb

अखिलेश यादव भी जाएंगे सिरगोवर्धन मंदिर

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के भी सिरगोवर्धन मंदिर में जाने की खबर आई है. हालांकि, इस पर अभी पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

4:54 PM. 16 Feb 22 4:54 PM. 16 Feb

भीम आर्मी चीफ भी पहुंचे संत रविदास को नमन करने

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की. उसके बाद वे सड़क मार्ग से लंका के सीरगोबर्धनपुर स्थित संत रविदास जयंती समारोह में शामिल होने के लिए प्रस्थान कर गए. संत रविदास जयंती समारोह में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद दोपहर में शेड्यूल विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे.

4:54 PM. 16 Feb 22 4:54 PM. 16 Feb

प्रियंका और राहुल गांधी ने संत रविदास मंदिर में किया दर्शन

राहुल गांधी ने संत रविदास मंदिर में दर्शन के बाद लंगर में जाकर अपने हाथ से लोगों को प्रसाद बांटा. उनके साथ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं.

4:54 PM. 16 Feb 22 4:54 PM. 16 Feb

रविदास जयंती: AAP सांसद संजय सिंह ने टेका मत्था

आम आदमी पार्टी (आप/AAP) के राज्यसभा सांसद एवं यूपी चुनाव प्रभारी संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) ने कहा कि संत रविदास जी महाराज के चरणों में प्रणाम कर उनका दर्शन करने आया हूं. संत रविदास जी ने अपने अनमोल विचारों से समाज को जागृत करने का प्रयास किया. उन्होंने सबसे बड़ा संदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति ऊंच या नीच, छोटा या बड़ा अपनी जाति से नहीं अपने कर्म से होता है. संत रविदास महाराज के संदेश को हम अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं.

11:47 AM. 16 Feb 22 11:47 AM. 16 Feb

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी काशी स्थित रविदास मंदिर पहुंच गये हैं.

11:47 AM. 16 Feb 22 11:47 AM. 16 Feb

संत रविदास मंदिर पहुंच कर सीएम योगी ने चखा लंगर.

11:47 AM. 16 Feb 22 11:47 AM. 16 Feb

कांग्रेस महासचिव एवं यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी बनारस पहुंच चुके हैं. दोनों कांग्रेस नेता एयरपोर्ट से सीधे मंदिर के लिए रवाना हो गये हैं.

11:47 AM. 16 Feb 22 11:47 AM. 16 Feb

सीएम योगी वाराणसी स्थित रविदास मंदिर पहुंच कर मत्था टेका. रविदास जयंती के मौके पर उन्होंने पूजा-अर्चना की.

11:47 AM. 16 Feb 22 11:47 AM. 16 Feb

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के करोल बाग में स्थित रविदास विश्राम धाम मंदिर में दर्शन पूजन किया.

11:47 AM. 16 Feb 22 11:47 AM. 16 Feb

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच चुके हैं और कुछ ही देर में संत रविदास मंदिर जाएंगे. रविदास मंदिर में सीएम योगी मत्था टेकेंगे.

10:05 AM. 16 Feb 22 10:05 AM. 16 Feb

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी रविदास मंदिर में मत्था टेकेंगीं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी.

9:38 AM. 16 Feb 22 9:38 AM. 16 Feb

रविदास जयंती 2022: राहुल और प्रियंका गांधी का हो रहा इंतजार

चुनावी मौसम में संत रविदास जी की जयंती यानी बुधवार 16 फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी चुनाव प्रभारी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वाराणसी के रविदास मंदिर में मत्था टेकेंगे. इसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं.

9:05 AM. 16 Feb 22 9:05 AM. 16 Feb

रविदास जयंती: पीएम नरेंद्र मोदी को भी भेजा है निमंत्रण

संत रविदास जयंती (Sant Ravidas Jayanti) पर इस बार सिरगोवर्धनपुर में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी, आप सांसद संजय सिंह के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं. सभी को मंदिर प्रशासन ने रविदास जयंती 2022 पर आने का निमंत्रण भेजा है. आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, चंद्रशेखर रावण और बसपा सुप्रीमो मायावती को भी निमंत्रण भेजा गया है. यहां तक की पीएम नरेंद्र मोदी को भी पत्र भेजकर मंदिर में आने के लिए निमंत्रित किया गया है.

8:52 AM. 16 Feb 22 8:52 AM. 16 Feb

संत रविदास की जन्मस्थली रैदासियों से हुई गुलजार

संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्द्धनपुर में जयंती और मेले की रौनक पूरी तरह से दिखाई दे रही है. देश के जगह-जगह के प्रांत से आए हुए लोगों की चेहरे की चमक इस उत्सव में शामिल होने की खबर दे रही है. मंदिर स्थल के आस-पास रंग-बिरंगी दुकानें मेले में लगे बिजली के झालरों की सजावट अलग ही जीवटता प्रदान कर रही हैं. संत रविदास जी की जयंती में शामिल होने के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमांचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से संगत पहुंचने का सिलसिला जारी है. संत रविदास की जन्मस्थली रैदासियों से गुलजार होने लगी है.

9:05 AM. 16 Feb 22 9:05 AM. 16 Feb

रविदास जयंती समारोह मे मंदिर प्रशासन ने बड़े नेताओं को बुलाया 

20 फरवरी को होने वाले मतदान को देखते हुए पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी इस बार यहां आ रहे हैं. इतना ही नहीं अखिलेश यादव के साथ जयंत चौधरी के भी आने की चर्चा है. सभी बड़े राजनेताओं को मंदिर प्रशासन की तरफ से आमंत्रण भेजा गया है.

8:52 AM. 16 Feb 22 8:52 AM. 16 Feb

संत रविदास का मंदिर, जिसे कहतेे हैं दूसरा गोल्डन टेंपल

Ravidas Jayanti 2022: काशी में संत रविदास का एक ऐसा मंदिर है जिसे दूसरे गोल्डन टेंपल के नाम से जाना जाता है. इसके अलावा 2 राज्यों में दलित वोटर्स को साधने का भी यह एक बड़ा केंद्र रहा है. यूपी के साथ पंजाब में भी विधानसभा चुनाव हैं. मान्यता है कि पंजाब की सत्ता का रास्ता यूपी के बनारस (Banaras) में स्थित सन्त रविदास के मंदिर से होकर जाता है.यही वजह है कि हर साल संत रविदास की जयंती के अवसर पर यहां रैदासियों के साथ राजनेताओं का जमावड़ा लगा रहता है.

Ravidas Jayanti: काशी से खुलेगी पंजाब की सत्ता की चाभी! सीएम चरणजीत सिंह ने रविदास मंदिर में टेका मत्था

मुख्य बातें

Sant Ravidas Jayanti 2022 Live: 15वीं सदी के महान समाज सुधारक और दार्शनिक कवि संत रविदास की जयंती बुधवार (16 फरवरी) को देशभर में मनाई जा रही है. यूपी में भी कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. यूपी में हो रही सभी तरह की गतिविधियों को सबसे पहले जानने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >