Lalitpur Road Accident News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सड़क हादसे में तीन लोगें को मौत हो गई. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
महरौनी थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, महरौनी थाना क्षेत्र के छायान गांव के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. घायलों की चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी.
Also Read: Road Accident in UP: बरेली में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, पांच घायल
दो को जिला अस्पताल किया गया रेफर
पुलिस घायलों को लेकर आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. जबकि दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
Also Read: Road Accident: सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, छात्रा और बच्चे की मौत, चार घायल
मामले की जांच जारी
फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है. पुलिस ने मृतक लोगों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है.
Posted By: Achyut Kumar
