कानपुर में दंगा करने वाले 40 आरोप‍ियों का पोस्‍टर जारी, इस मोबाइल नंबर पर पुल‍िस ने मांगी जानकारी

संदिग्धों की सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा. हिंसा के बाद से ही पुलिस तमाम वायरल वीडियो को इकट्ठा कर बवालियों की पहचान में जुटी है. अब तक 40 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है. इनके पोस्टर छपवाए गए हैं. उपद्रवियों की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया को भी खंगाला जा रहा है.

Kanpur Violence: कानपुर में बीते 3 जून को हुई हिंसा के आरोपियों और उपद्रवियों की पहचान के लिए पुलिस की तरफ से 40 आरोपियों के पोस्टर जारी कर दिए हैं. कानपुर पुलिस ने पत्थर फेंकने में शामिल उपद्रवियों के फोटो जारी करके जनता से नंबर (9454403715) पर जानकारी देने को कहा है. संदिग्धों की सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा. हिंसा के बाद से ही पुलिस तमाम वायरल वीडियो को इकट्ठा कर बवालियों की पहचान में जुटी है. अब तक 40 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है. इनके पोस्टर छपवाए गए हैं. उपद्रवियों की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया को भी खंगाला जा रहा है. इतना ही नहीं अन्य माध्यमों से भी उनकी पहचान करवाई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >