PM Modi Ayodhya : पीएम मोदी ने किया भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली की पूर्व संध्या पर रामजन्मभूमि अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब श्री राम का अभिषेक होता तब हमारे भीतर राम के आदर्श द्दढ़ हो जाते हैं.

PM Modi Ayodhya : ये अवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है. अयोध्या के कण-कण में श्री राम का दर्शन समाहित है. आज अयोध्या की रामलीलाओं, सरयू आरती, दीपोत्सव और रामायण पर शोध और अनुसंधान के माध्यम से यह दर्शन पूरे विश्व में प्रसारित हो रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि श्रीराम ने अपने शासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वह ‘सबका साथ सबका विकास’ के मूलमंत्र की प्रेरणा है. उन्होंने कहा कि भगवान राम जिस किसी भी भूमिका में रहे, उन्होंने कर्तव्यों के पालन का संदेश दिया. मोदी ने कहा कि राम भारत की उस भावना के प्रतीक हैं, जो मानती है कि हमारे अधिकार हमारे कर्तव्यों से स्वयंसिद्ध हो जाते हैं. यही हमारे संविधान का भी संदेश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >