Agra News: प्लास्टिक वेस्ट बन रहा भविष्य के वातावरण के लिए बड़ा खतरा, होना पड़ेगा जागरूक

वातावरण में तेजी से बढ़ रहे प्लास्टिक वेस्ट को नए संसाधनों की मदद से कम करने के उपाय ढूंढने और उन पर कार्य करने के लिए तारा ग्राम यात्रा का शुभारंभ किया गया. आगरा में ताराग्राम यात्रा को लेकर डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जीनत नियाजी अपनी टीम के साथ पहुंची.

Agra News: आगरा में प्लास्टिक वेस्ट को रीसाइकिल करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. साथ ही नगर निगम द्वारा शहर में पोलूशन को रोकने के लिए उठाए जा रहे जिम्मेदार कदमों का निरीक्षण भी किया. जीनत नियाजी ने बताया कि वातावरण में तेजी से बढ़ रहे प्लास्टिक वेस्ट को किस तरह से रिसाइकिल कर दोबारा से प्रयोग में लाया जा सके. इस पर हमारी संस्था काम कर रही है. उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने के लिए भी हम लोगों को जागरुक कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >