Dog Attack: पालतू डॉग ने युवक पर किया हमला, प्राइवेट पार्ट व पेट पर आये गंभीर घाव, एफआईआर दर्ज

इन दिनों पालतू डॉग के लोगों पर हमले की खबरें लगातार आ रही हैं. बीते दिनों लखनऊ के कृष्णा नगर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है. एक युवक पर पालतू डॉग ने हमला कर दिया. युवक ने इलाज के बाद इस मामले में डॉग मालिक के खिलाफ एफआईआर लिखायी है.

Lucknow: यूपी की राजधान लखनऊ के कृष्णा नगर प्रेम नगर में एक युवक पर पालतू डॉग के काटने मामला सामने आया है. डॉग के हमले के दौरान युवक के पेट और प्राइवेट पार्ट पर जख्म आये हैं. गंभीर रूप से घायल युवक का केजीएमयू में इलाज कराया गया है. ठीक होने के बाद युवक ने थाने में एफआईआर दर्ज करायी है.

जागरण देखकर देर रात लौट रहे युवक पर किया हमला

पुलिस के अनुसार युवक ने शिकायत की है कि 3 सितंबर की रात वह अपने मोहल्ले में जागरण देखने के बाद पैदल घर जा रहा था. रास्ते में शिव मंदिर के पास एक घर में डॉग पाला हुआ है. जब वह मंदिर के सामने पहुंचा तो डॉग ने उस पर हमला कर दिया. उसने बचने के लिये शोर मचाया लेकिन डॉग के मालिक ने उसकी कोई मदद नहीं की.

Also Read: Dog Attack: डॉग कब कर सकते हैं हमला, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
डॉग के हमले में पेशाब की नली हुई क्षतिग्रस्त

युवक ने किसी तरह वह खुद को कुत्ते के हमले से बचाया और बुरी तरह घायल होने के बाद भी वहां से भाग निकला. युवक का आरोप है कि डॉग ने उसके प्राइवेट पार्ट के हिस्से में बुरी तरह काटा है. पहले वह कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल गये. वहा पता चला कि उसकी पेशाब की नली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. इसके वजह से उसे केजीएमयू रेफर कर दिया गया.

केजीएमयू लखनऊ में पांच दिन रहा भर्ती

केजीएमयू में इलाज कराने के बाद वह डिस्चार्ज होकर घर पहुंचा और गुरुवार को पुलिस में एफआईआर करायी है. युवक ने कार्रवाई के साथ ही हर्जाना भी मांगा है. गौरतलब है कि इन दिनों डॉग के हमले के मामले लगातार सामने आ रहे हैं लेकिन अभी तक डॉग पालकों के लिये कोई गाइडलाइन नहीं बनी है.

Also Read: Ghaziabad Dog Attack: गाजियाबाद में अब पिटबुल ने बनाया 10 साल के मासूम को शिकार, चेहरे पर आए 150 टांके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >