Noida News: गार्डन गैलेरिया मॉल में खूब चले लात-घूंसे, VIDEO हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित गार्डन गैलरिया मॉल एक बार फिर चर्चा में है. सेक्टर 39 में गार्डन गैलरिया मॉल में दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित गार्डन गैलरिया मॉल एक बार फिर चर्चा में है.  सेक्टर 39 में गार्डन गैलरिया मॉल में दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.

जानें क्या है पूरा मामला…

दरअसल नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में स्थित गार्डन गैलरिया मॉल का यह वीडियो है. जहां दो गुटों में मारपीट देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में नशे की हालत में जमकर लात-घूंसे चले हैं. शराब के नशे में दो पक्षों के बीच रेस्टोरेंट के अंदर जमकर हाथापाई हुई है.

जांच में जुटी पुलिस

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है. फिलहाल अभी तक  किसी का कुछ पता नहीं चल सका है. वहीं एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि गार्डन गैलेरिया मॉल के एक रेस्टोरेंट में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो के जरिए ही यह मामला प्रकाश में आने आया है.

सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं, जो भी इस मामले में शामिल पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि हाल ही में गार्डन गैलरिया मॉल के द लॉस्ट लेमन नाम के बार रेस्टोरेंट में बाउंसरो ने एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >