UP News: एनआईए और एटीएस ने सहारनपुर के देवबंद से उठाया संदि‍ग्‍ध युवक, मदरसे में रहकर कर रहा था पढ़ाई

रव‍िवार सुबह एनआईए और एटीएस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में लिया है. युवक फारुख कर्नाटक के आईएस माड्यूल के संपर्क में था. वह कई भाषाओं का जानकार बताया जा रहा है. वह देवबंद के एक मदरसे में काफी समय से रहकर पढ़ाई कर रहा था.

Meerut News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक संदिग्ध युवक को रव‍िवार सुबह गिरफ्तार किया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताब‍िक, संदिग्ध युवक एक मदरसे का छात्र है. वह आईएस मॉड्यूल से संपर्क में था. काफी समय से एनआईए उस पर नजर रखे हुए थी. एनआईए की टीम ने उसे मदरसे से ही पकड़ा है.

आतंकी साहित्य का करता था अनुवाद

जानकारी के अनुसार, रव‍िवार सुबह एनआईए और एटीएस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में लिया है. युवक फारुख कर्नाटक के आईएस माड्यूल के संपर्क में था. वह कई भाषाओं का जानकार बताया जा रहा है. वह देवबंद के एक मदरसे में काफी समय से रहकर पढ़ाई कर रहा था. जांच में यह भी पता चला है क‍ि छात्र टेलिग्राम के जरिए आतंकी साहित्य का कई भाषाओं में अनुवाद करता था.

कर्नाटक का रहने वाला है छात्र

फ‍िलहाल, पकड़े गए छात्र से पूछताछ की जा रही है. हाल ही में कर्नाटक में आईएस मॉड्यूल का खुलासा हुआ था. इसके बाद एनआईए और एटीएस की संयुक्‍त टीम ने यह कार्रवाई की है. सूत्रों के मुताब‍िक, छात्र फारुख मूलत: कर्नाटक का रहने वाला है. वह देवबंद में नाम बदलकर रह रहा था. एसएसपी विपिन का कहना है कि एटीएस ने यह कार्रवाई की है. इससे ज्यादा अभी उनके पास कोई जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >