Monsoon Updates Live: UP में खत्म हुआ मानसून का इंतजार, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Monsoon Updates Live: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज समेत करीब 44 जिलों में आज यानी बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Live Updates
11:11 PM. 29 Jun 22 5:41 PM. 29 Jun

बरेली में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के बरेली में बारिश के बादल बन चुके हैं. जिसके चलते तापमान में काफी गिरावट आई है. तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. पिछले 02 दिन से बारिश के बादल बने हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है. बरेली में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.

8:09 PM. 29 Jun 22 2:39 PM. 29 Jun

वाराणसी में जारी है हल्की बारिश का सिलसिला

मानसून की आहट और हाल-फिलहाल की हो रही लगातार बारिश से बनारस के वातावरण में ठंडक का माहौल है. सोमवार से बारिश की लगातार बढ़ती फुहार ने लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात दिला दी है. बारिश के बाद बह रही हवाएं भोर में ठंडक का अहसास कराने लगी हैं. सामान्य से तीन डिग्री नीचे आए रात के तापमान की वजह से भोर में ठंड लगने लगी है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक ने पहले ही अनुमान जताया है कि बुधवार को भी बारिश हो सकती है. और सुबह 4 बजे से ही हल्की हल्की बारिश ने अपना मिजाज दिखाना शुरू कर दिया है.

8:09 PM. 29 Jun 22 2:39 PM. 29 Jun

राजधानी लखनऊ में मौसम हुआ सुहावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगामी 4 दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा. प्रदेश में आज, 29 जून को गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है. राजधानी लखनऊ में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. ठंडी हवा के साथ राजधानी का मौसम सुहावना हो गया है. हालांकि, कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है.

8:09 PM. 29 Jun 22 2:39 PM. 29 Jun

गोरखपुर में आज सुबह 3 बजे से ही मूसलाधार बारिश

गोरखपुर में आज सुबह 3 बजे से ही मूसलाधार बारिश हो रही है. बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है. पिछले 3 दिनों से आसमान में बादल मंडरा रहे थे और आज भोर से ही बरसात हो रही है, जिससे आमजन के साथ-साथ किसानों ने काफी राहत महसूस की है, क्योंकि धान की रोपाई शुरू हो चुकी है और बरसात हो जाने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा. गोरखपुर में कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे.

8:09 PM. 29 Jun 22 2:39 PM. 29 Jun

आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगामी 4 दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा. प्रदेश में आज, 29 जून को गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है. आईएमडी ने प्रदेश में 30 जून के लिए रेड अलर्ट जारी गया है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, 28 जून से गोरखपुर, सोनभद्र, वाराणसी में मानसून एक्टिव हो चुका है. लखनऊ में कल बारिश के बाद उमस ने हल्की राहत के बाद फिर से लोगों को परेशान कर दिया है. हालांकि, बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते लोगों को गर्मी से निजात मिली है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आज भी बारिश का अनुमान है.

8:09 PM. 29 Jun 22 2:39 PM. 29 Jun

वाराणसी में तीन लोगों की मौत

वाराणसी में गरजती बिजली ने दो बच्चों समेत एक महिला की जान ले ली. दूसरी तरफ दीवानी कचहरी परिसर में टिनशेड गिरने से अधिवक्ता बाल-बाल बचे. बिजली का कहर यहीं नहीं रुका श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के मांधातेश्वर मंदिर का शिखर भी क्षतिग्रस्त हो गया. सुकून की बात यह रही कि धाम परिसर में मौजूद श्रद्धालु बाल-बाल बच गए.

मुख्य बातें

Monsoon Updates Live: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज समेत करीब 44 जिलों में आज यानी बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >