Fire in Coaching Center : कानपुर के कोचिंग सेंटर में भीषण आग,कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

यूपी के कानपुर में गुरुवार सुबह एक कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई. आग कानपुर के बर्रा क्षेत्र के सचान चौराहे पर स्थित कॉम्प्लेक्स में लगी. इसी कॉम्प्लेक्स में ग्लोबल कोचिंग सेंटर नाम से एक कोचिंग क्लास चल रही थी.आग लगने के समय इस कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

Fire in Coaching Center : बर्रा थाना क्षेत्र स्थित सचान चौराहे में रहने वाले विवेक सचान की तीन मंजिला बिल्डिंग है. बिल्डिंग के बेसमेंट में सुमित मिश्रा की बाइक एसेसीरीज का गोदाम था. इसके साथ ही बेसमेंट में डायगोस्टिक सेंटर है. वहीं तीसरी मंजिल पर कोचिंग चलती है. तीसरी मंजिल पर छात्र कोचिंग पढ़ रहे थे. बेसमेंट में अचानक किन्ही वजह से आग लग गई.आग बेसमेंट से होते हुए दूसरी मंजिल तक पहुंच गई. आग का गहरा काला धुंआ तीसरी मंजिल तक पहुंच गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >